पुरूर में भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, विधानसभा चुनावों में जीत का मनाया गया जश्न

0
Share this news

पुरूर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल पुरूर की मासिक बैठक सोमवार को सामुदायिक भवन के सभागार में संपन्न हुई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर रानी दुर्गावती चौक पर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंडल अध्यक्ष टुकेश्वर पाण्डेय ने स्वागत उद्बोधन के साथ चर्चा की शुरुआत की। बैठक में मुख्य रूप से संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और आगामी कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष कौशल साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने हालिया चुनाव परिणामों को कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रीतम साहू, यादव राम साहू, आदित्य सिंह पीपरे, राकेश सिन्हा और प्रहलाद साहू सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में महिला मोर्चा की सविता साहू, आरती साहू और गंगा टंडन ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों