खुटेरी (अचौद) में आज से गूँजेगा ‘छक्का-चौका’, पांच दिवसीय डे-नाइट क्रिकेट स्पर्धा का भव्य आगाज़

0
Share this news

गुण्डरडेही (बालोद):
गुण्डरडेही विकासखंड के ग्राम खुटेरी (अचौद) में आज, 3 अप्रैल बुधवार से पांच दिवसीय भव्य डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होने जा रहा है। ‘बाबा इलेवन ग्राम खुटेरी (अ) क्रिकेट समिति’ के तत्वावधान में आयोजित इस ग्रामीण स्तरीय स्पर्धा में क्षेत्र की दिग्गज टीमें अपना कौशल दिखाएंगी। पांच दिनों तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए विशेष तैयारियां की गई हैं।
विजेताओं पर होगी इनामों की बारिश
प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले को जीतने वाली टीम को 10,001 रुपये का प्रथम पुरस्कार और विनर कप प्रदान किया जाएगा। यह राशि महामंडलेश्वर कलार समाज व ‘आप’ नेता जसवंत सिन्हा द्वारा प्रायोजित है। वहीं, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 7,001 रुपये (भारतीय सेना के जवानों लक्ष्मीनारायण यादव, खिलेन्द्र अंगारे व नागेश्वर नागवंशी द्वारा), तृतीय पुरस्कार 5,001 रुपये (डॉ. लकेश साहू द्वारा) और चतुर्थ पुरस्कार 3,001 रुपये (इंदरु निर्मलकर, आरटीओ दुर्ग द्वारा) के साथ विनर कप दिया जाएगा।
खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी नजर
खेल के साथ-साथ अनुशासन और व्यक्तिगत प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन समिति ने विशेष पुरस्कारों की घोषणा की है। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ‘बेस्ट ऑलराउंडर’, ‘बेस्ट बॉलर’, ‘बेस्ट फील्डर’, ‘बेस्ट बैट्समैन’ और ‘बेस्ट कैचर’ जैसे वर्गों में नगद राशि और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
सक्रिय भूमिका में ग्रामीण और समिति
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बाबा इलेवन क्रिकेट समिति के सदस्य नेमीचंद, युवराज, उमेश, दीपक, संतोष, पीयूष, नरोत्तम, गज्जू, और त्रिलोक सहित पूरी टीम सक्रिय है। आयोजन में ग्राम के सरपंच, सचिव, पंचगण और समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

 

                  संवाददाता –हेमलाल साहू की रिपोर्ट 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों