प्राधिकृत अधिकारी छगन लाल साहू ने सेवा सरकारी समिति कंवर में किया पदभार ग्रहण।

0
Share this news

बालोद (सजग प्रहरी)।  बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति कंवर में भाजपा नेता छगन लाल साहू ने वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोकी साहू, नेकराम सिन्हा, गुलाब राम सिन्हा, झालेंद्र सिन्हा, सरपंच ग्राम पंचायत परसूली मोती राम देवांगन, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष घना राम जेठमल, कांति लाल तुरियाकर, ईश्वर लाल साहू, ललित कुमार गजेन्द्र, देवसिंह साहू, छगन साहू सहित क्षेत्र के अन्य कृषक गणों की उपस्थित में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।


इस अवसर पर प्रभारी प्रबंधक बाबू लाल गजेन्द्र सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर मोहित देवांगन , कर्मचारी युवराज साहू , विनोद साहू, मोहेंद्र पटेल, खेमलाल साहू ने प्राधिकृत अधिकारी का गुलाल लगाकर स्वागत किया। साथ ही उपस्थित अन्य किसानों ने भी श्री साहू जी को तिलक लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। सेवा सरकारी समिति कंवर में श्री साहू जी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किए जाने से क्षेत्र के किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया है।

अवगत हो कि श्री छगन लाल साहू जी वरिष्ठ भाजपा नेता है जिन्होंने क्षेत्र के लोगों एवं किसानों के हित में कई विशेष उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी सक्रियता तथा जनसेवा के कार्यों को देखते हुए राज्य सरकार ने सेवा सरकारी समिति कंवर में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति की है।

इस अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी श्री  छगन लाल साहू जी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की हर समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसान हित में संचालित हर योजनाओं का लाभ हर किसानों तक पहुंचे उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर प्रभारी प्रबंधक बाबू लाल गजेन्द्र ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

बालोद जिला ब्यूरो चीफ विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों