गोविन्द साहू ने सेवा सरकारी समिति दर्रा में प्राधिकृत अधिकारी का किया पदभार ग्रहण।
बालोद (सजग प्रहरी)। बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति दर्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता गोविन्द साहू ने क्षेत्र के कृषक गणों की उपस्थित में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ने प्राधिकृत अधिकारी गोविन्द साहू को शपथ दिलाया कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष सहित पूर्व जनपद अध्यक्ष ईशा प्रकाश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता याद राम साहू, पन्ना लाल साहू सहित भाजपा पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रभारी प्रबंधक पुरुषोत्तम साहू सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा समिति के समस्त कर्मचारियों ने प्राधिकृत अधिकारी का गुलाल लगाकर स्वागत किया। साथ ही उपस्थित अन्य किसानों ने भी श्री साहू जी को तिलक लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। सेवा सरकारी समिति दर्रा में श्री गोविन्द साहू जी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किए जाने से क्षेत्र के किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

अवगत हो कि श्री गोविन्द साहू जी वरिष्ठ भाजपा नेता है जिन्होंने लगातार सहकारिता तथा राजनीतिक पारी के माध्यम क्षेत्र के लोगों एवं किसानों के हित में कई विशेष उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी सक्रियता तथा जनसेवा के कार्यों को देखते हुए राज्य सरकार ने सेवा सरकारी समिति दर्रा में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति की है।
इस अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी श्री गोविन्द साहू जी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की हर समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसान हित में संचालित हर योजनाओं का लाभ हर किसानों तक पहुंचे उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर प्रभारी प्रबंधक पुरुषोत्तम साहू ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
बालोद जिला ब्यूरो चीफ विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट
≅

बालोद जिला ब्यूरो चीफ विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट