मिथलेश साहू को क्षेत्र के किसानों एवं राजनीतिक शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

0
Share this news

बालोद (सजग प्रहरी)।  बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति खूंदनी में वरिष्ठ भाजपा नेता मिथलेश साहू ने क्षेत्र के कृषक गणों की उपस्थित में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों एवं राजनीतिक शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रभारी प्रबंधक चेतन राम साहू सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपक राजपूत तथा समिति के समस्त कर्मचारियों ने प्राधिकृत अधिकारी का गुलाल एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। उपस्थित अन्य किसानों ने भी श्री साहू जी को तिलक लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस अवसर पर विशेष रूप से किसान दिनेश साहू अकलवारा, भुनेश्वर साहू खोरदो, सरपंच गणेश राम नेताम खूंदनी, प्रभु राम साहू बरबदा उपस्थित थे। सेवा सरकारी समिति खूंदनी में श्री मिथलेश साहू जी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किए जाने से क्षेत्र के किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

अवगत हो कि श्री मिथलेश साहू जी वरिष्ठ भाजपा नेता है। इन्होंने सामाजिक, राजनीतिक तथा सहकारिता के माध्यम से क्षेत्र के आम लोगों एवं किसानों से जुड़कर काम किया है। इनकी सक्रियता तथा जनसेवा के कार्यों को देखते हुए राज्य सरकार ने सेवा सरकारी समिति खूंदनी में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति की है।

इस अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी श्री मिथलेश साहू ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की हर समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसान हित में संचालित हर योजनाओं का लाभ हर किसानों तक पहुंचे उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से आग्रह किया कि समयानुकूल परिस्थितियों से सामंजस्य बनाते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने में महती भूमिका निभाने में मदद करें। इस अवसर पर प्रभारी प्रबंधक चेतन राम  साहू ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

          ब्यूरो चीफ विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों