परमा नन्द पटेल ने सेवा सरकारी समिति फागुनदाह में प्राधिकृत अधिकारी का किया पदभार ग्रहण।
बालोद (सजग प्रहरी)। बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति फागुनदाह में वरिष्ठ भाजपा नेता परमानंद पटेल ने क्षेत्र के भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कृषक गणों की उपस्थित में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उक्त शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा नेता त्रिलोकी साहू, भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष होम शंकर साहू , वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम लाल साहू, ग्राम पंचायत पेरपार की सरपंच श्रीमती संजूलता राजपूत, कामदेव साहू, झरियार पटेल, कृष्णा साहू, मंगलू राम साहू, गजेन्द्र साहू, गोपी साहू, घांसु राम साहू, थानेश्वर मरकाम उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रबंधक राजेश्वर राव सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा समिति के समस्त कर्मचारियों ने प्राधिकृत अधिकारी का गुलाल लगाकर स्वागत किया। साथ ही उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों, नेताओं, किसानों ने भी श्री पटेल जी को तिलक लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। सेवा सरकारी समिति फागुनदाह में श्री परमानंद जी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किए जाने से क्षेत्र के किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

अवगत हो कि श्री परमानंद पटेल जी वरिष्ठ भाजपा नेता है जिन्होंने लगातार राजनीति तथा सहकारिता के माध्यम क्षेत्र के लोगों एवं किसानों के हित में कई विशेष उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी सक्रियता तथा जनसेवा के कार्यों को देखते हुए राज्य सरकार ने सेवा सरकारी समिति फागुनदाह में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति की है।
इस अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी श्री परमानंद पटेल जी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की हर समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसान हित में संचालित हर योजनाओं का लाभ हर किसानों तक पहुंचे उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर प्रबंधक राजेश्वर राव ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
जिला ब्यूरो चीफ विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट
