सरपंच संघ गुरुर ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रभारी मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।
बालोद सजग प्रहरी।
बालोद जिला अंतर्गत गुरूर जनपद क्षेत्र के सरपंचों ने सरपंच संघ के अध्यक्ष डाकेश साहू के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी गुरूर को विभिन्न मांगों को लेकर जनपद पंचायत गुरूर स्थित सरपंच सदन से रैली की शक्ल में एस डी एम कार्यालय पहुंच कर सौंपा ज्ञापन।
सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि उन्हें निर्वाचित हुए लगभग आठ–नौ माह हो चुका है लेकिन ग्राम पंचायत में विभिन्न आवश्यक कार्यों के निष्पादन बाबत शासन से मिलने वाली पंद्रहवें वित्त की राशि अब तक प्राप्त नही हुआ है है, जिसके कारण गांवों का विकास अवरुद्ध हो गया है तथा सरपंचों को कई प्रकार के समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने शासन प्रशासन से मांग किया कि उक्त राशि को तत्काल ग्राम पंचायतों के खाता में वितरित किया जाय। इसके अलावा अन्य मांगों में
मुख्य मांगे :–
(01) किसी भी मद से स्वीकृत राशि का 100%राशि कार्य आदेश के साथ ही जनपद पंचायत में भुगतान हो ताकि कार्य पूर्णता उपरांत मूल्यांकन, सत्यापन के पश्चात शीघ्र ही शेष राशि कार्य एजेंसी को प्राप्त हो सके। ऐसी व्यवस्था नहीं होने के कारण कार्य पूर्ण होने के बाद भी सरपंच गणों को 04 से 06 माह तक दफ्तर का चक्कर लगाना पड़ता है और कर्ज बढ़ता रहता है।
(02) पंचों द्वारा लाए जाने वाला अविश्वास प्रस्ताव पर रोक या शिथिलया प्रदान किया जाए। चूंकि आम मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोगकर सरपंच बनाता है इसलिए अविश्वास प्रस्ताव लाने का अधिकार आम जनता को मिलना चाहिए ना कि पंचों को।
(03) जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तार को गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए तथा उक्त कार्यों में हो रहे अनियमितता की जांच कर अतिशीघ्र कार्य पूर्ण हेतु आदेश किया जाए।
(04) शासन से प्राप्त होते ही15वें वित्त की राशि का तत्काल आवंटन होना चाहिए क्योंकि 15 वे वित्त 2025 26 की राशि आठ नौ माह पश्चात भी अब तक ग्राम पंचायत में आवंटित नहीं होने के कारण वर्तमान में कोई कार्य प्रगति पर नहीं है अतः तत्काल वित्त वर्ष की राशि प्रदान की जावे।
(05) विभिन्न निर्माण कार्यों की रुकी हुई दूसरी किस्त की राशि तत्काल आबंटित किया जाए।
(06) सभी पंचायतों में छोटे-छोटे सामाजिक भवन बनाने के स्थान पर बड़े स्तर पर सर्व सुविधायुक्त सार्वजनिक भवन का निर्माण किया जाना चाहिए।
(07) सामाजिक सहायता योजना अंतर्गत पेंशन योजनाओं में बीपीएल सूची की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी वर्गों के 60 वर्षीय वृद्ध एवं 06 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग जनों को पेंशन का लाभ मिलना चाहिए।
(08) सरपंच मानदेय की राशि में वृद्धि करके ₹10000.00 (दस हजार) किया जावे एवं पंचों को₹1000 प्रति माह प्रदान किया जाए।
(09) खनिज न्यास निधि की राशि गुरुर ब्लॉक में भी पूर्व की भांति सभी ग्राम पंचायतों में दिया जावे।
उपरोक्त मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच संघ के ब्लाक अध्यक्ष डाकेश साहू के साथ राजेन्द्र कुमार साहू, कोमल राम साहू, गोकुल राम ध्रुव, खोमन सिन्हा, हेमलता साहू सहित बड़ी संख्या में सरपंचगण उपस्थित थे।
