ग्राम तवेरा में राज्य स्तरीय सस्वर संगीतमय मानस गान प्रतियोगिता आयोजित।

0
Share this news

बालोद / सजग प्रहरी।
बालोद जिला अंतर्गत गुण्डरदेही विकास खण्ड के ग्राम तवेरा में श्रीराम धर्मोत्सव, जनकल्याण, मानस प्रचार समिति एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में तीन दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन  दिनांक 09 जनवरी 2026 से 11जनवरी 2026 दिन शुक्रवार से रविवार तक रखा गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण के रूप में पुरुष वर्ग के लिए प्रथम पुरस्कार 3000 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 2500 रूपये, तृतीय पुरस्कार 2000 रूपये, चतुर्थ पुरस्कार 1500 रूपये, पंचम पुरस्कार के रूप में 1100 रूपये रखा गया है। इसी प्रकार महिला वर्ग के लिए भी पुरस्कार रखा गया है जिसमें प्रथम पुरस्कार 3000 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 2500 रूपये, तृतीय पुरस्कार 2000 रूपये और चतुर्थ पुरस्कार 1500 रूपये रखा गया है। विशेष पुरस्कार के रूप में सर्वश्रेष्ठ व्याख्या, वादन, संगीत एवं वेशभूषा के लिए 501 रूपये रखा गया है।

श्रीराम धर्मोत्सव, जनकल्याण मानस प्रचार समिति के संरक्षक के रूप में हमारे ग्राम पंचायत के सरपंच शैलेंद्र निषाद जी, अध्यक्ष वीरेंद्र सेन जी, उपाध्यक्ष रिकेश सिन्हा जी, कोषाध्यक्ष मुकेश निर्मलकर जी, सचिव भूपत निर्मलकर जी, संचालक के रूप में भूषण साहू जी, कमलेश्वर प्रसाद साहू जी, संयोजक के रूप में वीरेंद्र साहू जी, तुकेश निषाद जी, जितेंद्र पटेल जी, भीखम पटेल जी की नियुक्ति की गई है। कार्यक्रम में संगठन के समस्त सदस्य गणों सहित समस्त ग्रामवासी ग्राम तवेरा के लोगों का विशेष सहयोग रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों