आखिर कुन्ती सिन्हा के हमलावरों को पुलिस कब तक गिरफ्तार करेंगे?
अमित मंडावी
मामले को लेकर जन आक्रोश भड़कने की प्रबल संभावना।
बालोद:– बालोद जिला अंतर्गत नगर पंचायत गुरुर के अधिकार क्षेत्र बाजार चौंक में अतिक्रमण करते हुए नियम विपरीत संजारी बालोद की विधायिका संगीता सिन्हा एवं उनके पति पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा के द्वारा नगर के व्यापारियों को झूठा आश्वासन देकर उन्हें बरगला कर दबंगई पूर्वक अवैध रूप से कांप्लेक्स का निर्माण करावाये जाने का आरोप लगा था, जिसे न्यायालय के आदेश पर जिला प्रशासन के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पूजा बंसल के नेतृत्व में दिनांक 12 जुलाई 2024 को पूरे लाव लश्कर के साथ नेस्तनाबूत कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि उपरोक्त कार्यवाही से पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे है तथा बौखलाहट में गुंडागर्दी पर भी उतारू हो गए है। इस दौरान जानकारी मिला है कि वे अपने समर्थकों के साथ प्रशासन के आदेश पर अतिक्रमण हटाने में कार्यरत जेसीबी चालक को भी थाना प्रभारी गुरुर की उपस्थिति में गंदी गंदी गालियों का बौछार करते हुए प्रताड़ित किया है। उसके बाद न्यायालयीन मामलों में पक्षकार रहे वार्ड क्रमांक 04 की पार्षद श्रीमती कुन्ती सिन्हा पर जानलेवा हमला करवाते हुए मारपीट करवाने तथा नगर पंचायत गुरुर में नेताप्रतिपक्ष चिन्ता राम साहू के घर पर भी धावा बोलने के साथ ही साथ भाजपा कार्यालय में भी तोड़फोड़ करवाने का आरोप लगा है। उपरोक्त मामलों को लेकर पीड़ितों के द्वारा थाना गुरुर में प्राथमिकी दर्ज करवा दिया गया है। लेकिन घटना के सप्ताह भर से ज्यादा समय बीत जाने के बाऊजुद अभी तक पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सका है, फलस्वरूप अब पुलिस की काबिलियत पर भी सवाल उठने लगा है। उपरोक्त मामले पर रोष व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गा नंद साहू ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि कुन्ती सिन्हा पर हमला करने, नगर पंचायत में नेता प्रतिपक्ष के घर में धावा बोलने एवं भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों सहित उन्हें दुष्प्रेरित कर संरक्षण देने वाले पूर्व विधायक को भी तत्काल गिरफ्तार करें। अन्यथा पुलिस प्रशासन जन आक्रोश को संभालने तैयार रहे।