कुमारी वंदना विश्वकर्मा बनी शाला नायिका
हायर सेकंडरी स्कूल हर्राठेमा में छात्रसंघ का हुआ गठन
बालोद :– बालोद जिले के हायर सेकंडरी स्कूल हर्राठेमा में छात्र संघ का गठन किया गया। जहां पर कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी वंदना विश्वकर्मा सर्व सहमति से शाला नायिका चुनी गईं। इसी प्रकार कक्षा 12 के छात्र जतिन कुमार को उप शाला नायक, कुमारी खुश्बू सचिव, कुमारी चांदनी कोषाध्यक्ष, कुमारी प्रीति बालिका सुरक्षा, कशिश सांस्कृतिक प्रमुख, कुमारी दीक्षा सेनेटरी प्रभारी, कौशलेश स्वास्थ्य प्रभारी, प्रमोद कुमार बागवानी , कुमारी रितिका को अनुशासन प्रभाग की जिम्मेदारी दी गई। चयनित छात्र छात्राओं को उनके शुभ चिंतकों, पालकों एवं सहपाठी छात्र छात्राओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया।
प्रभारी प्राचार्य श्री सी एल कलिहारी ने निर्वाचित छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर सम्मान किया, इस दौरान शिक्षक प्रमोद कुमार अवस्थी, प्रमोद सिंह ठाकुर, सुश्री लता ठाकुर, रेणुका यादव, गीता देवांगन, खिलेन्द्र सिन्हा, शोभित पटेल, प्रयागराज ठाकुर, सुश्री ममता एवं रविन्द्र विशेष रूप से उपस्थित थे।