भाजपा महिला मोर्चा सिर्री मंडल ने मनाया सावन महोत्सव
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा सिर्री मंडल के द्वारा ग्राम कठौली में सावन महोत्सव मनाया गया। उक्त महोत्सव कार्यक्रम में महिला मोर्चा के पदाधिकारीगण, जन प्रतिनिधिगण एवं भाजपा पदाधिकारी सहित मोर्चा के कार्यकर्ता बहनें बड़ी संख्या में शामिल हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता तथा पार्टी के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जी, अटल बिहारी बाजपेयी जी को नमन कर किया गया। महिला मोर्चा की बहनों ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत हल्दी कुमकुम लगा कर व हरी चूड़ियाँ पहनाकर किया।
सावन के इस पुण्य मौके पर मनोरंजक कार्यक्रम सहित प्रतियोगी कार्यक्रम भी जैसे कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, एकल गायन, नृत्य, बलून फोड़ इत्यादि खेल हुए। प्रतियोगिता मे सावन महोत्सव कार्यक्रम को सभी बहनों नें बहुत ही हर्षोल्लास से मिलकर इस आयोजन को सफल बनाये तथा सभी नें उत्साह के साथ इस आयोजन का आनंद लिये।
कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कुरूद विधान सभा क्षेत्र भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष ज्योति भानू चंद्राकर ने कहा कि हमारे देश व प्रदेश के स्थानीय त्योहार आपसी भाई चारे, प्रेम, समरसता को बढ़ाते हैं और हम सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, हमें अपनी परम्पराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रयत्न करना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा कुरूद विधानसभा महिला मोर्चा प्रभारी एवं भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष ज्योति भानू चंद्राकर सहित भाजपा महिला मोर्चा सिर्री के मंडल अध्यक्ष रशिम साहु, भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारीगण भारती पंचायन, दुर्गा साहु, तामेश्वरी साहु, पूजा साहु, प्रियंका साहु, वेणुमाला साहु, वंदना ध्रुव, पूर्णिमा साहु, रूपकला साहु, दामेश्वरी मानिकपुरी, उर्वशी साहु, तुलसी साहु, प्रमिला साहु, कुसुम निषाद, अमृत निषाद, रिहिद साहु, हिरौंदी साहु, ईश्वरी सेन, रेखा सेन, भारती साहु, धनेश्वरी साहु, काजल साहु, अमृत साहु, अन्नपूर्णा साहु, रूकमणी साहु, जानकी साहु, सीमा पटेरिया, संध्या साहु, नंदिनी साहु, पुष्पा पटेल, मेनका साहु सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारीगण, एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुई।
वरिष्ठ पत्रकार – बसंत ध्रुव