स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संध्या अजेंद्र साहू ने क्षेत्र के विकास के लिए लाखों रुपयों का दिया सौगात।

0
Share this news

बालोद (सजग प्रहरी)।  बालोद जिले की भाजपा नेत्री व जनपद पंचायत गुरुर की सदस्य श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करने के साथ ही साथ जनपद क्षेत्र क्रमांक 08 के विभिन्न ग्रामों में लाखों रुपयों की विकास एवं निर्माण कार्य की घोषणा कर आगे भी लोगों के मांग अनुरूप हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सदस्य श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू ने केन्द्र सरकार की पंद्रहवी वित्त योजना व जनपद विकास निधि की राशि से
(01) ग्राम खोरदो में टीना शेड निर्माण कार्य के लिए 2.00 लाख रुपये, इग्गल घर से नाली निर्माण कार्य के लिए 1.20 लाख रुपए, गणेश चौक मे कला मंच निर्माण कार्य के लिए 2.00 लाख रुपए।
(02) ग्राम परसूली मे पचरी मे शेड निर्माण कार्य के लिए 1.20 लाख रुपए।
(03) ग्राम अकलवारा मे बोधन चौक मे किचन शेड निर्माण कार्य के लिए 0.80 लाख रुपए, साहू समाज भवन मे सेंटेक्स और नल स्थापना कार्य के लिए 0.40 लाख रुपए।
(04) ग्राम नरबदा मे गाँधी चौक मे नाली निर्माण कार्य के लिए 1.20 लाख रुपए, भुवन गली से गंदा पानी निकासी हेतु पाइप लाइन कार्य के लिए 1.35 लाख रुपए, शमशान घाट मे शेड निर्माण कार्य के लिए 1.00 लाख रुपए।
(05) ग्राम सरबदा मे पानी टैंकर क्रय के लिए 2.40 लाख रुपए, नदी किनारे पचरी निर्माण कार्य के लिए 1.20 लाख रुपए।
(06) ग्राम खूंदनी में सुभाष चौक मे सीमेंटीकरण कार्य के लिए 1.00 लाख रुपए, हाई स्कूल मे गेट निर्माण कार्य के लिए 0.50 लाख  रुपए, सरस्वती शिशु मन्दिर मे शौचालय निर्माण कार्य के लिए 0.50 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा किया ।
श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू के द्वारा क्षेत्र के लोगों की भावनाओ का सम्मान करते हुए उनके मांग अनुरूप उपरोक्त विकास एवं निर्माण कार्यों का घोषणा किया। वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की तारीफ करते हुए उन्हें आशीर्वाद  प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों