बोल बम कांवरिया संघ धमतरी के आमंत्रण पर बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे शिव भक्त भानू चंद्राकर।

0
Share this news

सावन महोत्सव 2024

कुरूद (सजग प्रहरी)। सावन मास की अंतिम सोमवार के लिए भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने बोल बम काँवरिया संघ धमतरी के आमंत्रण मे बोल बम सेवा समिति कुरूद के अध्यक्ष भानू चंद्राकर बुढेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे एक माह से शिव महापुराण, भंडारा, ब्राह्मण भोज, शिव संगीत सहित विभिन्न आयोजनो के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल। बोल बम काँवरिया संघ धमतरी के भक्तों के बीच आतिथित्य स्वीकार कर जैसे ही भानू चंद्राकर जी पहुंचे संघ के सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। वहीं शिव भक्तों के द्वारा “बोल बम का नारा है, भोले बाबा का ही सहारा है” का गगन भेदी जयकारा लगाते हुए उत्साह का प्रदर्शन किया।

विदित हो कि बोल बम कांवरिया संघ धमतरी के तत्वाधान में प्रति वर्ष बाबा बुढेश्वर महादेव में जल चढ़ाने, पूजा पाठ करने तथा पूरे एक माह तक सावन महीने में शिव महापुराण का आयोजन सहित भंडारे का भी आयोजन किया जाता रहा है। उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर शिव भक्त भानू चंद्राकर जी भी पुण्य के भागीदार बने तथा श्री चंद्राकर जी ने बोल बम कांवरिया संघ धमतरी सहित कार्यक्रम में उपस्थित शिव भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान शिव अनंत है, इनकी पूजा अनंत काल तक चलता रहे, यही हम बोल बम समिति के सदस्यों का उद्देश्य है। सनातन और हमारे पूर्वजों के द्वारा बनाये गए रीति रिवाज युगों युगों से चल रहा है और चलता रहे, ऐसे भगवान भोलेनाथ से हमारी प्रार्थना है। उपरोक्त कार्यक्रम आयोजन के लिए श्री चंद्राकर जी ने बोल बम कांवरिया संघ धमतरी को साधुवाद ज्ञापित किया।
अवगत हो कि बोल बम सेवा समिति कुरूद के अध्यक्ष भानु चंद्राकर जी के प्रयास से प्रथम बार  वर्ष 1999 में मात्र 11–12 सदस्यों के साथ बाबा बैजनाथ धाम के लिए कांवड़ यात्रा का शुरुआत किया था , जो कि आज कुरूद विधानसभा क्षेत्र से ही प्रतिवर्ष 600 से 700 लोग कांवर यात्रा में शामिल होते हैं।

कुरूद नगर के जलेश्वर महादेव के महा आरती कार्यक्रम में शामिल श्री चंद्राकर जी ने मीडिया से सौजन्य मुलाकात में बताया कि बोल बम सेवा समिति कुरूद के द्वारा आज बोल–बम भवन में रामायण एवं श्रावण महोत्सव पूजा समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तथा उन्होंने बताया कि नगर कुरुद स्थित मां चंडी के सामने जलेश्वर महादेव मंदिर का भी पुनः जीर्णोद्वार करने की तैयारी में लगे हुए हैं, महादेव की कृपा से जल्द ही इसका भी जीर्णोद्धार किया जाएगा।

                      वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों