लेह–लद्दाख एवं रोहतांग के बाद गरियाबंद के ओढ़ में पगडंडियों पर किया बाइक ट्रेकिंग।
कुरूद (सजग प्रहरी)। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्राकृतिक अध्ययन के उद्देश्य से लेह–लद्दाख एवं रोहतांग में बाइक ट्रेकिंग के अनुभवी वालंटियर एवं वरिष्ठ नेशनल ट्रेकर के मार्ग दर्शन में पर्यावरण मित्र ग्रुप कुरूद के 25 जबांजों के द्वारा गरियाबंद जिले के सुरम्य पहाड़ के गोद में बसा (स्थित ) ओढ़ गांव में दो दिवसीय साहसिक बाइक ट्रैकिंग किया गया। 
नगर की आराध्य देवी मां चण्डी मंदिर परिसर से व्यापारी संघ अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा तथा लक्ष्मी कांत द्विवेदी ने वरिष्ठ नेशनल ट्रैकर दक्षिणेन्द्र गिरी गोस्वामी की उपस्थिति में ट्रैकिंग दल को हरी झंडी दिखाकर साहसिक यात्रा के लिए रवाना किया।ओढ़ गांव में प्रकृति की सुरम्य वादियों और रिमझिम फुहारों का आनंद लेेते हुए पगडंडी रास्ते से होते हुए चारों ओर से पहाडियो के बीच स्थित मनमोहक कारीपगार जलप्रपात, बूढ़ाराजा जलप्रपात, बनियाधस जलप्रपात तक ट्रैकिंग कर जलप्रपात के नैसर्गिक सौंदर्य और नयनाभिराम दृश्य का सभी ट्रैकरों ने आनंद लिया। तथा उडीसा बार्डर के पास स्थित आदर्श गांव आमामोरा में गांववासियों के जनजीवन और रहन-सहन का अवलोकन भी किया।
इस दौरान आयोजित सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में अतिथि सरपंच रामसिंग सोरी, नीलांबर यादव की मुख्य आतिथ्य मे गांव मे सेवा कार्य करने का संकल्प भी लिया गया। अपने विद्यार्थी जीवन से ही इस गांव में नवमी बार आने वाले दल के को-लीडर पुष्कर गोस्वामी ने अपने अनुभवो को सभी के मध्य साझा करते हुए गांववासियों के सहयोग की सराहना की। ग्रुप लीडर दक्षिणेन्द्र गिरी और इनवायरमेंट लीडर नीरज शुक्ला ने अपने लेह-लददाख की बाइक ट्रैकिंग तथा हिमांचल प्रदेश के रोहतांग पास में पर्यावरण संरक्षण के लिए वांलेटियर के रूप में किये गए अनुभवों को भी सभी के मध्य साझा किया। मास्टर आफ सेरेमनी प्रसन्न नायडू ने कार्यक्रम का संचालन और ग्रुप लीडर दक्षिणेन्द्र गिरी ने सभी अतिथियों और गांववासियों का आभार व्यक्त किया।
इस साहसिक ट्रैकिंग में दक्षिणेन्द्र गिरी, नीरज शुक्ला, पुष्कर गोस्वामी, मोहन सुखरामणी, प्रभात बैस, दुर्गेश द्विवेदी, आकाश चंद्राकर, विकास साहू, इमरान बेग, प्रसन्न नायडू सहित 25 ट्रैकरों की सहभागिता के साथ साहसिक ट्रैकिंग किया।

वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव एवं गोकुलेश सिन्हा की रिपोर्ट
