सिर्री मुख्यालय मे भाजपा मंडल संगठन महापर्व, सदस्यता अभियान कार्यशाला संपन्न।

0
Share this news

भाजपा का त्रिस्तरीय पंचायत एवं निकाय चुनावों को लेकर 2024 की तैयारियाँ समस्त शक्ति केन्द्र में कार्यशाला के माध्यम से हुआ संपन्न।
भाजपा विश्व का एकमात्र बड़ी और लोकतांत्रिक कार्यकर्ताओं की पार्टी, इसकी सदस्यता याने परिवार की सदस्यता- भानु चन्द्राकर

कुरूद (सजग प्रहरी)।  कुरूद विधान सभा क्षेत्र के भाजपा सिर्री मंडल मुख्यालय मे सभी 12 शक्ति केन्द्रों का बैठक कर सदस्यता अभियान चलाते हुए आगामी 2024 के त्रिस्तरीय पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर संपन्न हुआ बैठक। उक्त बैठक में शक्ति केन्द्र प्रभारीगण एवं मंडल पदाधिकारी तथा जिला पदाधिकारी गण सभी नेताओं को दो–दो गाँव और बूथों की दी गई जिम्मेदारी।

इस दौरान मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर ने कहा कि प्रत्येक बूथों में लक्ष्य से ज़्यादा सदस्यता अभियान सभी नेताओं को करना है और व्यवस्थित तरीके से सही जानकारियों के साथ करना है, ताकि पुनः इसी काम को दोबारा करने की नौबत ना पड़े। यह सदस्यता अभियान हम सबके लिए उत्सव से कम नही है, छत्तीसगढ़ में सितंबर का माह उत्सव का महिना है, खुद के घर का कार्य समझकर पार्टी का कार्य भी उत्सुकता के साथ करना है, साथ ही आप सबसे आग्रह  है कि आप सबके सहयोग से सिर्री मंडल सदैव की भांति हर परिणामों में आगे रहता है, इस बार भी इस सदस्यता अभियान में पुरे जिले में सबसे ज़्यादा संख्या में सदस्य बनाने का रिकार्ड्स होनी चाहिए। आप सब भाजपा के देव दुर्लभ कार्यकर्ता है पार्टी को आप लोगों से बेहद अपेक्षा है।

बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौकरण साहू ने सभी प्रभारियों सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बुथ स्तर में हम सबको जाने का अच्छा मौका मिला है, चूंकि आने वाले सभी चुनाव में हमारी पार्टी के नेताओं को इसका अच्छा प्रतिफल मिल सके। आप सबको हर हाल में जो लक्ष्य मिला है उसे पूरा करने का भरसक प्रयास करना होगा, तभी हमे इच्छित परिणाम मिलेगा। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र साहू ने बुथ स्तर में जाने के लिए सभी प्रभारियों का घोषणा करते हुए कहा कि जो लक्ष्य हमें मिला है उसमें किसी भी तरह का समझौता नहीं करना है, आप जितना ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनायेंगे, मुख्यमंत्री जी के साथ भोज कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। बैठक में प्रशिक्षण प्रभारी सागर साहू एवं देशांत सिन्हा ने पार्टी में सदस्य बनने के लिए मिस काल नम्बर 8800002400 एवं बार कोड के माध्यम से कैसे सदस्य बनाना है इसकी विस्तृत जानकारी भी दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर लोकेश साहू तथा आभार प्रकट देशांत सिन्हा ने किया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से सिर्री मंडल शक्ति केन्द्र के प्रभारीगण, ज़िला के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ नेतागण, मंडल के पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधि गण, महिला मोर्चा के पदाधिकारी गण, युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण, बूथों के प्रभारीगण विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

                       वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों