खुंदनी शक्ति केन्द्र के ग्राम खोरदो एवं अकलवारा में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर हुआ बैठक।

0
Share this news

गुरुर (सजग प्रहरी)।  बालोद जिलांतर्गत गुरुर विकास खण्ड के शक्ति केन्द्र खूंदनी के अंतर्गत ग्राम खोरदो एवं अकलवारा में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत एवं निकाय चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर  बूथ स्तरीय बैठक सम्पन्न हुआ, जहां पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महामंत्री अजेंद्र साहू ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के हेतु  बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। वहीं बैठक में उपस्थित वरिष्ठ जनों से मार्गदर्शन भी लिया।

उक्त बैठक के अलावा अन्य और सभी बूथों मे बैठक की रूप रेखा के साथ साथ बैठक लेने जाने वाले प्रभारीयों के नाम भी तय किया गया। उपरोक्त बैठक में जनपद पंचायत गुरुर के क्षेत्र क्रमांक 08 की सदस्य श्रीमती संध्या साहू के अलावा भाजपा समर्थित महिला, पुरुषों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों