पुष्प स्टील कंपनी के द्वारा श्रम एवं पर्यावरण अधिनियम का खुल्लेआम कर रहा है उलंघन– सुखचंद मंडावी

0
Share this news

क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली की मांगों को लेकर किया जाएगा आंदोलन– चंद्रमौली मिश्रा

भानुप्रतापपुर/सजग प्रहरी/01सितंबर 2024
छत्तीसगढ़ शिवसेना नेता सुखचंद मंडावी ने पुष्प स्टील कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी के द्वारा ग्राम चेमल के पहाड़ी से लोहा उत्खनन कर बाहर ले जाकर बेची जा रही है, कंपनी करोड़ों रुपए कमा रही है। लेकिन उसके एवज में कंपनी के द्वारा स्थानीय क्षेत्र में नाम मात्र के लिए कुछ मजदूरों को ही काम पर रखा है।जबकि उस खदान में क्षेत्र के हजारों मजदूरों को रोजगार मिल सकता है।  खदान क्षेत्र के आश्रित ग्राम के बेरोजगार युवा वहां कार्य कर रोजगार पा सकते हैं। किंतु पुष्प स्टील कंपनी ने क्षेत्र के आश्रित ग्रामों के लोगों को रोजगार मुहैया ना कराकर कंपनी के द्वारा खदान में खुलेआम श्रम अधिनियम का उलंघन तो कर ही रहा है साथ ही साथ पर्यावरण अधिनियम का भी उल्लंघन करने से बाज नही आ रहा है।
वहीं कंपनी में कार्यरत स्थानीय मजदूरों का लगातार शोषण करने की भी शिकायते मिल रही है। दूसरी तरफ इस कंपनी के द्वारा प्राइवेट मार्ग की तरह सरकारी मार्ग पर खदान की गाड़ीयों को बेतरतीब तरीके से चलवा कर जनहित के लिए बनाए गए सड़क की दुर्दशा बिगाड़ दिया गया है। साथ ही क्षेत्र के किसानों की जमीन पर भी खदान की गाड़ीयों को चलाकर किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। तथा किसानों को हुए नुकसानी का आज तक मुआवजा भी नहीं दिया गया है। इसी तरह पुष्प स्टील कंपनी द्वारा खदान क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार ,बिजली, सड़क, पानी एवं जनता के हित में कोई कार्य नहीं किया गया है। जबकि इस क्षेत्र का अरबों रुपया का लोहा उत्खनन कर बाहर ले जाकर करोड़ो, अरबों रुपए की कमाई कर रहा है। फिर भी क्षेत्र के लोगों के बेहतरी के लिए कुछ करने के बजाय उल्टा क्षेत्र के लोगों का ही शोषण करने में तुले हुए हैं। इसलिए कंपनी के इस गैर जिम्मेदाराना एवं शोषणात्मक व्यवहार के खिलाफ शिवसेना ने चेतावनी देते हुए कहा है कि शीघ्र ही क्षेत्र के युवाओं एवं क्षेत्र की आम जनता को साथ लेकर क्षेत्र के युवाओं को उनका हक और अधिकार दिलाने एवं क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार ,बिजली आदि की कंपनी से व्यवस्था करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

                     संवाददाता–तालेश तिरसुनिया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों