तीज पर्व पर महतारी वंदन योजना की सातवी किश्त जारी – श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू

0
Share this news

गुरुर (सजग प्रहरी)। जनपद पंचायत गुरुर की सदस्य श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि छतीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने विगत विधान सभा चुनाव मे किये वादे के अनुसार प्रदेश के माता बहनो को लगतार महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त आज तीज पर्व के पहले जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश मे डबल इंजन की सरकार बनी है तब से लगातार जनहित के कार्य किये जा रहे है, जिससे प्रदेश की जनता की आर्थिक स्थिति को संबल प्रदान कर उनको मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू ने महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र की समस्त माता, बहनों को तीज पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों