ग्राम खुंदनी में तीजा पर्व के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ कबड्डी प्रतियोगिता।
गुरुर (सजग प्रहरी)। बालोद जिला अंतर्गत गुरुर विकास खंड के ग्राम खुंदनी में तीजा पर्व के उपलक्ष्य में ग्रामीणों के द्वारा छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय एवं पारंपरिक खेल कबड्डी प्रतियोगिता का एक दिवसीय आयोजन किया गया।
उक्त कबड्डी कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में अतिथि के आसंदी पर क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधी श्रीमती ललिता साहू सभापति जिला पंचायत बालोद, श्रीमती संध्या साहू सदस्य जनपद पंचायत गुरुर, श्री पीमन साहू जी वरिष्ठ समाज सेवी एवं भाजपा नेता जिला बालोद, श्री ताम्रज यादव जी पूर्व सभापति जनपद पंचायत गुरुर, श्री अजेंद्र साहू जी महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा गुरुर, श्री सुनील दीवान जी उपसरपंच ग्राम पंचायत खुंदनी, श्री बिशाल दीवान जी अध्यक्ष जनभागीदारी समिति पूर्व माध्यमिक शाला खुंदनी, श्री मोहफत साहू जी बुथ अध्यक्ष भाजपा खुंदनी, श्री तीजू साहू जी पंच ग्राम पंचायत खुंदनी, श्री तामेश्वर साहू जी वरिष्ठ ग्रामीण, श्री भारती दीवान वरिष्ठ ग्रामीण विराजित थे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम के वरिष्ठ जनों सहित ग्राम के युवाओं, महिलाओं सहित तीजहारिन दीदी, बहनों की भी विशेष उपस्थिति थी।
