ग्राम दर्रा मे तीजा–पोरा पर्व में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
गुरुर (सजग प्रहरी)। गुरुर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम दर्रा में तीजा–पोला के पावन पर्व पर ग्राम के युवा मित्र मंडली द्वारा खेल–कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ललिता साहू सभापति जिला पंचायत बालोद उपस्थित थी, वहीं कार्यक्रम में श्रीमती संध्या साहू सदस्य जनपद पंचायत गुरुर ने अध्यक्षता की, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता श्री पीमन साहू , भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री श्री अजेंद्र साहू , पूर्व सभापति जनपद पंचायत गुरुर श्री ताम्रज यादव, सरपंच ग्राम पंचायत दर्रा श्री लच्छू देशलहरे, श्री धर्मेन्द्र साहू, श्री आत्मा राम साहू उपस्थित थे। साथ ही दर्शक दीर्घा के रूप में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों सहित अन्य ग्रामीणजन, माताएं, बहनें, बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।
