महामाया एग्रो के तत्वाधान में किसान मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित।
कुरूद (सजग प्रहरी)। धमतरी जिले के नगर कुरूद एवं मगरलोड स्थित प्रतिष्ठित संस्थान सोनालिका ट्रैक्टर के अधिकृत विक्रेता महामाया एग्रो के तत्वाधान में संस्थान के 11वीं स्थापना वर्षगांठ पर दिनांक 14 सितंबर 2024 दिन शनिवार को नगर कुरूद के पुराना मंडी प्रांगण में किसान मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित है। महामाया एग्रो के संस्थापक वरिष्ठ राजनेता एवं समाजसेवी निरंजन सिन्हा तथा महामाया एग्रो के संचालक द्वय विकास सिन्हा एवं सत्य प्रकाश सिन्हा ने क्षेत्र के समस्त किसानों को उक्त किसान मिलन समारोह में शामिल होने का विशेष आग्रह करते हुए निवेदन किया है।
अवगत हो कि उक्त किसान मिलन समारोह कार्यक्रम में अंचल की सुप्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री आरू साहू के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आकर्षक प्रस्तुति होगी।
वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव एवं गोकुलेश सिन्हा
