कोचवाही में दो दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी का होगा महासंग्राम।

0
Share this news

बालोद जिले के गुरुर विकास खण्ड अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 में स्थित ग्राम कोचवाही में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर श्री श्री बालगणेश उत्सव समिति शीतला पारा के तत्वाधान में दिनांक 14 एवं 15 सितंबर 2024 को दो दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमे प्रथम पुरस्कार 7501 रुपए तैय्यब अली आलम किराना स्टोर के संचालक व उपसरपंच ग्राम पंचायत कोचवाही के द्वारा प्रदान किया जाएगा, इसी प्रकार द्वितीय पुरस्कार 5001 रुपए आयोजन समिति (श्री श्री बालगणेश उत्सव समिति कोचवाही) के द्वारा प्रदान किया जाएगा तथा तृतीय पुरस्कार 3001 रुपए प्रज्वल प्रवीण यादव एवं हिना, कल्पना, तिलेश्वर सोनवानी के द्वारा प्रदान किया जाएगा।

स प्रतियोगिता कार्यक्रम में आकर्षक पुरस्कार के रूप में बेस्ट रेडर, बेस्ट डिफेंडर एवं बेस्ट आल राउंडर को समिति की ओर से कप प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए समिति के अध्यक्ष उमेश राणा के मोबाइल नंबर 6268626066, उपाध्यक्ष राजकुमार उइके के मोबाइल नंबर 7828484780 एवं सचिव भूपेश नेताम के मोबाइल नंबर 8889377854 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों