पेंशनर संघ जिला बालोद का हुआ चुनाव संपन्न।
गालव कुमार जिला अध्यक्ष व चुन्नीलाल साहू उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए
प्रोफेसर के.मुरारी दास की रिपोर्ट
बालोद/सजग प्रहरी/24 सितंबर 2024
गत दिवस छत्तीसगढ़ राज्य पेंशनर समाज की जिला इकाई बालोद का चुनाव संत माता कर्मा भवन झलमला में संपन्न हुआ। जिसमें श्री गालव कुमार साहू सनौद को अध्यक्ष तथा श्री चुन्नीलाल साहू डौंडी लोहारा को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वही महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती देवकी मानकर डौंडीलोहारा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी प्रकार डी.आर. सोनबोईर बालोद कोषाध्यक्ष तथा सचिव की जिम्मेदारी टामन सिंह पवार अर्जुंदा एवं जी एस अग्निहोत्री गुंडरदेही को दी गई। इसके अतिरिक्त महिला प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती अहिल्या बघेल डौंडी लोहारा व श्रीमती सावित्री नायक डौंडी का चयन किया गया।

कार्यकारिणी के रूप में श्री मंतराम रायपुरिया गुरुर, हीराराम साहू अर्जुंदा, माधवराम देवरी, हीरालाल पटौदी डौंडी, अर्जुन सिंह मंडावी देवरी, चंद्रशेखर तिवारी बालोद, बृजमोहन डड़सेना बालोद तथा नौशाद गंगबेर डौंडी लोहारा चुने गए। संगठन संरक्षक में श्री एच एल दिल्लीवार गुंडरदेही, सियाराम सार्वा डौंडी लोहारा तथा श्री भैया राम दीवान गुरुर का चयन किया गया। वही सलाहकार के रूप में श्री नेम सिंह साहू को सर्वसम्मति से चयन किया गया है। विदित हो कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की अन्य पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया अगले माह अक्टूबर में होने वाली बैठक में किया जाएगा। सभी निर्वाचित पदाधिकारी को मोहन प्रसाद चतुर्वेदी ने शपथ दिलाई तत्पश्चात हाल ही में दिवंगत हुए स्व श्री टी.आर. महमल्ला को श्रद्धांजलि देने के बाद सभा समाप्त हुई।
