राज्य स्तरीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता में भिरई के खिलाड़ियों ने जीते आठ मेडल।

0
Share this news

संध्या अजेंद्र साहू ने सभी विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

विजेता खिलाड़ियों की निकाली गई शोभा यात्रा।

बालोद (सजग प्रहरी)। जांजगीर चांपा में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय कुश्ती क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 में बालोद जिला के गुरुर विकास खण्ड अंतर्गत भिरई स्कूल से 08 प्रतिभागियों ने भाग लिया था , जिसमे से छाया सिन्हा गोल्ड मेडल, रिया गोल्ड मेडल, भाविका गोल्ड मेडल, कामाक्षा गोल्ड मेडल, दीपिका ठाकुर सिल्वर मेडल, मीनाक्षी सिल्वर मेडल, फलेंद्र सिन्हा ब्राउंज मेडल, तरुण कुमार ब्राउंज मेडल जीत दर्ज कर 04 गोल्ड मेडल 02 सिल्वर मेडल 02 ब्राउंज मेडल हासिल किए। विजेता खिलाड़ियों को जनपद पंचायत गुरुर की सदस्य श्रीमती संध्या अजेंद्र साहू व भिरई विद्यालय के प्राचार्य पी.के.साहू , जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष सनत कुमार सिन्हा, प्रधान पाठक एम.डी.नवरंग, सरपंच बीरेंद्र कुमार ठाकुर प्रधान पाठक पी.एम. सी.एस.राजपूत, लोकेश सिन्हा, पी.के. कुर्रे, एम.के.मारकंडे, एम.के.बोरकर, ए.के. जंघेल,  ध्रुव सर, अरुण साहू, जाकिया सितारा, संध्या साहू, एम.के. साहू, वेदप्रकाश साहू, एम.पी. लिकेश हिंदू  एवं समस्त स्टॉप ने  विजेता खिलाड़ियों सहित पी.टी.आई. मैम जानकी साहू को नेशलन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों