न्याय पद यात्रा में कांग्रेस सेवा दल जिला बालोद मुख्य संगठन सोहन साहू अपनी टीम के साथ हुए शामिल।

0
Share this news

बालोद (सजग प्रहरी)।  प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरते हुए एक बड़ा आंदोलन कर रही है,  जिसे छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का नाम दिया गया है। यह न्याय यात्रा 27 सितंबर को गिरौदपुरी धाम से शुरू हुआ है जो कि 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन राजधानी रायपुर में समाप्त होगी।।

कांग्रेस की इस छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल होने कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सोहन साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ता गिरौदपुरी पहुंच कर इस न्याय यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। तथा स्थायी यात्री के तौर पर लगातार यात्रा मे चल रहे है। दूसरे दिन भी 27 किलोमीटर की यात्रा मे ऊर्जा से भरपूर कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता चल रहे है दूसरे दिन की यात्रा कसडोल से शुरु होकर लोहारसी मे रुकी।

इस न्याय यात्रा में बालोद जिला कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठन सोहन साहू , उदय राम , पार्वती साहू, अब्दुल खान, धनंजय बघेल , प्रमिला यादव ,लवण कुमार , संतोष कुमार , गरीबदास सम्मिलित हुए।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों