निरंजन सिन्हा बने छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष
कुरुद (सजग प्रहरी)। बलौदाबाजार में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें भाजपा नेता एवं नगर पंचायत कुरूद के पूर्व अध्यक्ष निरंजन सिन्हा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

इस नवीन दायित्व के लिए उन्होंने ने सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी को आश्वस्त किया कि मिले नई जिम्मेदारी को वे निष्ठा पूर्वक, समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे, साथ ही प्रदेश के खिलाड़ियों के हितों एवं छत्तीसगढ़ को कबड्डी के क्षेत्र में नई उपलब्धियां अर्जित कराने प्रयासरत रहेंगे।
अवगत हो कि निरंजन सिन्हा नगर पंचायत अध्यक्ष रहते पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन में नगर पंचायत कुरूद में अनेकों अविष्मरणीय विकास कार्य करवा कर एक मिशाल कायम किया था। इस बार भी उसी तरह कबड्डी के क्षेत्र में भी उन्होंने कुरूद एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराया है।

निरंजन सिन्हा जी के इस नियुक्ति पर कुरूद नगर के नेताओं, खेल प्रेमियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है, जिसमें सर्व श्री कमलेश ठोकने, किसान नेता चन्द्र शेखर चंद्राकर, ज्योति भानु चन्द्राकर, रविकांत चन्द्राकर, भुनेश्वरी निर्मलकर, समारू सिन्हा, रामकुमार सिन्हा, नंदकुमार सिन्हा, देवदास ध्रुव, गोरख देवांगन, राजकुमार चन्द्राकर, उत्तम चन्द्राकर, गिरधर महाराज, हिरेश सिन्हा प्रमुख है। वहीं उनके सैकड़ों चाहने वाले, शुभचिंतकों ने भी बधाई दिया है।
वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव की रिपोर्ट
