राकेश यादव ने भाजपा मंडल गुरुर की सदस्यता अभियान का किया समीक्षा।

0
Share this news

गुरुर (सजग प्रहरी)।  भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा बाबत भाजपा मंडल गुरुर में बैठक संपन्न हुआ, जहां पर बैठक लेने के लिए प्रभारी के रूप में राकेश यादव जी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री उपस्थित हुए थे।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल साहू जी, सदस्यता अभियान प्रभारी श्री नंद किशोर शर्मा जी,  पूर्व जनपद अध्यक्ष ईशा प्रकाश साहू जी,  मंडल महामंत्री मेहत्तर नेताम जी,  भुवन लाल साहू जी,  कोषाध्यक्ष तेजराम साहू जी,  चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ हरिकृष्ण गंजीर जी, स्वच्छता समिति के जिला संयोजक दुर्गानंद साहू जी, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष साहू जी, किसान मोर्चा के मंडल संयोजक पन्नालाल साहू जी,  युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार साहू जी, श्रीमती मीना साहू जी सभापति जिला पंचायत बालोद, श्रीमती नीता साहू जी महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य,  श्रीमती डामेश्वरी साहू जी पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत गुरुर की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

बैठक में प्रभारी राकेश यादव जी के द्वारा सभी शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक एवं सहसंयोजक से ऑफलाइन एवं ऑनलाइन बनाए गए सदस्यों के बारे में पूरी जानकारी लिया गया तथा 15 तारीख तक सभी को हर बूथों में जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए कहा गया। तथा उन्होंने जानकारी दिया कि एक कार्यकर्ता द्वारा 100 सदस्य बनाए जाने पर उन्हें सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक एवं भाजपा मंडल गुरुर के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समस्त वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों