पंडित आदित्य कृष्ण पाराशर जी के श्रीमुख से बहेगी श्री कृष्ण कथा की अमृतधारा एवं सजेगी दिव्य दरबार।

0
Share this news

 

कुरूद (सजग प्रहरी)।  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला अंतर्गत मां चंडी की पावन धरा कुरूद नगर में दिनांक 18 से 21 अक्टूबर 2024 तक खेल मेला मैदान में दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक प्रतिदिन राजस्थान के ग्राम खेरली, जिला अलवर निवासी नौ वर्षीय प्रबुद्ध बालक पंडित आदित्य कृष्ण पाराशर जी के श्रीमुखारविन्द से लगातार चार दिनों तक बहेगी श्री कृष्ण कथा की अमृतधारा तथा सजेगी दिव्य दरबार।

उपरोक्त कार्यक्रम मान. अजय चंद्राकर जी विधायक एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के आतिथ्य एवं आयोजन कर्ता टीकाराम साहू, दिलीप कुमार साहू, शेखन लाल साहू, योगेश कुमार साहू श्रीमती डामेश्वरी साहू के यजमानी में संपन्न होगा।

       योगेश साहू जी एवं श्रीमती डामेश्वरी साहू जी 

विदित हो कि पंडित आदित्य कृष्ण पाराशर जी मात्र नौ वर्ष की आयु में ही अपने क्षेत्र में दरबार लगाकर लोगों का भविष्य पर्चा निकालकर बताते हैं। बताया जाता है कि पाराशर वाले बालाजी का अनन्य भक्त पंडित आदित्य कृष्ण श्री बालाजी की कृपा से सब कुछ सही–सही बताकर लोगों का समस्याओं का समाधान करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार वे महीने के अंतिम मंगलवार को दिव्य दरबार लगाकर लोगों के समस्याओं का निदान करते हैं।

  वरिष्ठ पत्रकार बसंत ध्रुव एवं गोकुलेश सिन्हा की रिपोर्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों