आरोप – पुलिसिया लापरवाही के चलते युवक की कुएं में गिरने से हुई मौत।

0
Share this news

दिपावली की रात बावनपरी के माध्यम से मनोरंजन कर रहे ग्रामीणों को गुरूर पुलिस ने खूब दौड़ाया – ग्रामीण

बालोद जिले के गुरूर विकास खण्ड में चल रहे दिन–दहाड़े जुआ सट्टा का खेल एवं ढाबों में अवैध शराब बिक्री की लगातार शिकायत के बावजूद हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने वाली गुरूर पुलिस अचानक राबिनहुड का तमगा लेने दिपावली की रात में जुआ पकड़ने निकलकर मनोरंजन कर रहे युवकों को पेशेवर जुआरी ( मुजरिम ) की तरह दौड़ाने का आरोप है जिसके चलते एक 23 वर्षीय युवक की अंधेरे में भागते हुए कुएं में गिरने से मौत होना बताया जा रहा है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम टेंगना/बरपारा में गुरूर पुलिस के जवानों के द्वारा दिपावली की रात मनोरंजन कर रहे युवकों को दौड़ाने के दौरान एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोरध्वज ठाकुर पिता कृष्णा ठाकुर उम्र लगभग 23 वर्ष के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि परंपरा अनुसार दिपावली की रात लोगों के द्वारा रतजगा कर गौरा गौरी पूजन का कार्यक्रम किया जाता है। तथा परंपरा (रूढ़ीवादी) अनुसार इस दिन प्रतीकात्मक रूप से जुआ खेलने का भी विधान होना बताया गया है। इसी परंपरा के अनुसार कुछ ग्रामीण युवक दिपावली की रात मनोरंजन करने बावनपरी का खेल खेल रहे थे, कि गुरूर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम जो जरूरत पड़ने पर कभी भी सही समय में उपलब्ध नहीं होती जो कि अचानक ग्राम टेंगना/बरपारा पहुंचकर मनोरंजन कर रहे युवकों को दौड़ने लगा और इसी भागम भाग के चक्कर में भरे दिपावली में उस युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद गुरूर पुलिस की गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

वहीं मामले को लेकर थाना प्रभारी तूल सिंह पट्टावी ने सफाई देते हुए कहा कि बीती रात पेट्रोलिंग टीम गांव में गश्त कर रही थी, इसी दौरान टेंगनाबरपारा गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। जैसे ही पेट्रोलिंग वाहन की सायरन की आवाज जुआ खेलने वालों तक पहुंची, लोग भागने लगे, जिसमें मोरध्वज कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

 

अब सोचने वाली बात है कि अवैध शराब बिक्री करने वाले राबिन ढाबा के गुर्गों के द्वारा पत्रकार विनोद नेताम के साथ मारपीट करता है, पत्रकार के द्वारा गुंडागर्दी करने वाले राबिन ढाबा के गुंडों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने रात भर थाना के सामने धरना देना पड़ता है फिर भी गुरूर पुलिस के कानों में जूं तक नहीं रेंगता। लेकिन दिपावली की रात बिना कोई सूचना के अचानक अति संवेदनशील होकर गस्त करते हुए ग्राम टेंगना बरपारा पहुंचकर मनोरंजन कर रहे युवकों को जुआरी बताकर दौड़ने लगता है फिर भी उन्हें उस गांव में एक भी जुआरी हाथ नहीं लगा। बल्कि एक युवक को अपने जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया।

ढाबा में परोसी जा रही है शराब

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों