शासन–प्रशासन के द्वारा आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया गया सम्मान।
बालोद (सजग प्रहरी)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीनस्थ संचालित एकीकृत बाल विकास परियोजना गुरूर जिला बालोद के परियोजना अधिकारी के द्वारा विकास खण्ड गुरूर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का स्थानीय साहू सदन गुरूर में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमती राजश्री क्षत्रिय सहित तोषण साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुरूर, श्रीमती संध्या साहू सदस्य जनपद पंचायत गुरूर, श्रीमती डिगेश्वरी बंधु सदस्य जनपद पंचायत गुरूर, अजेंद्र साहू महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा गुरूर, एस कुमार कलिहारी सभापति स्थाई कृषि समिति जनपद पंचायत गुरूर विशेष रूप से उपस्थित थे।

उपरोक्त कार्यक्रम में विकास खण्ड के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने अपनी उपस्थिति प्रदान किया था जहां पर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं में काफी उत्साह का माहौल देखा गया।

इस दौरान उपस्थित कार्यकताओं एवं सहायिकाओं ने अपना विचार व्यक्त कर छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज तक हमारा सम्मान किसी ने नहीं किया था, हमने हमेशा अपने से बड़ों का सम्मान किया है लेकिन वर्तमान मे छ. ग. के मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सरकार ने आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता और सहायिका का जो सम्मान किया है वह इस इतिहास के पन्नों पर लिखा जाएगा। वहीं उपस्थित सभी अतिथियों ने भी अपना विचार व्यक्त करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों सहित उनकी सराहना की।
ब्यूरोचीफ –विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट
