सेवा सहकारी समिति मोहारा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का हुआ शुभारंभ।

0
Share this news

बालोद (सजग प्रहरी)। पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू हो चुकी है, इसी क्रम में सेवा सरकारी समिति मोहारा में भी धान खरीदी की शुरुआत की गई। जहां पर अतिथि के रूप में श्रीमती मीना सार्वा सदस्य जनपद पंचायत गुरूर, डॉ हरिकृष्ण गंजीर पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं सदस्य प्रदेश कार्य समिति भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ रायपुर, श्रीमती दीपधा हिरवानी सरपंच ग्राम पंचायत मोहारा, केशव राम धनकर पूर्व अध्यक्ष सेवा सरकारी समिति अरमरीकला, बहुर सिंह धनकर पूर्व अध्यक्ष सेवा सरकारी समिति मोहारा, धनुष राम सार्वा विधायक प्रतिनिधि, बोधराय हिरवानी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत मोहारा, कमलेश्वर प्रसाद सोनवानी कोषाध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू समाज कोसागोदी, बसंत निर्मलकर जी पूर्व पंच , हेमलाल सिन्हा जी विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रेस वार्ता में डॉ हरिकृष्ण गंजीर ने कहा कि केन्द्र में नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश में विष्णु देव की सरकार किसानों के प्रति समर्पित है और उनके उत्थान के लिए हर संभव कार्य कर रही है। आज प्रदेश के किसानों के चेहरे पर ₹3100 में धान का विक्रय करने की खुशी स्पष्ट रूप से झलक रही है। केन्द्र की मोदी सरकार ने किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों का ख्याल रखा हैं। वहीं अब धान का एक मुश्त कीमत मिलने से किसानों को किसी भी अभाव में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानो की उन्नति के लिए जो कार्य किए हैं वह उनके विकास में मिल की पत्थर साबित होंगे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार जताया।

उक्त अवसर पर शोभित राम हिरवानी, अभय राम बनपेला, गणपत राम साहू, तुलेश्वर साहू, डोमेन्द्र कुमार हिरवानी, हेमंत सिन्हा, दीपक साहू, केशव राम सार्वा, लोमू साहू , झगेश्वर साहू , थानु राम साहू , तोमन लाल बनपेला , कुलेश्वर कुमार साहू , मोहनलाल बंजारे, डोमार सिन्हा एवं क्षेत्र के सभी किसान समिति के सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे। सेवा सरकारी समिति मोहारा के सहायक प्रबंधक केदार साहू जी ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

 

       बालोद जिला ब्यूरोचीफ विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों