सेवा सरकारी समिति अरमरीकला में किया गया शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन।

0
Share this news

Χ

प्राधिकृत अधिकारी पुरुषोत्तम गंगबेर ने लिया शपथ।

बालोद (सजग प्रहरी)।
बालोद जिला के गुरूर विकास खण्ड अंतर्गत सेवा सरकारी समिति अरमरीकला में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जहां पर प्राधिकृत अधिकारी पुरुषोत्तम गंगबेर ने लिया शपथ। इस अवसर पर मांगी लाल चांडक भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता, नरेश कुमार साहू भाजपा जिला मंत्री, डॉ हरिकृष्ण गंजीर पूर्व सांसद प्रतिनिधि, धनराज गंजीर, डोमन प्रसाद तिवारी, नारद राम साहू, ईश्वर बंजारे , विजय साहू, हीरामणी साहू,  हीरामन देवांगन, श्री राम अवतार साहू ,  बोधी राम साहू, डॉ निर्मलकांत साहू, तिजू राम मंडावी पूर्व सरपंच, भूपत राम साहू पूर्व अध्यक्ष सेवा सरकारी समिति अरमरीकला के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नरेश कुमार साहू जी ने प्राधिकृत अधिकारी पुरुषोत्तम गंगबेर जी को बहुत-बहुत बधाई दिया और किसानों के हित में काम करने एवं किसानो की कोई भी समस्या आता है उसको सरलता से निपटाने के लिए सुझाव दिया। वहीं डॉ गंजीर ने प्राधिकृत अधिकारी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और कहा की सेवा सरकारी समिति के कर्मचारी के साथ मिलकर किसानों की हर समस्या का समाधान करें तथा कोई भी समस्या आता है उस पर त्वरित समाधान हो और सभी एक साथ मिलकर काम करें। प्राधिकृत अधिकारी पुरुषोत्तम गंगबेर जी ने कहा कि मैं सभी को एक साथ लेकर काम करूंगा और किसानो की जो भी समस्या होगा उसका समाधान करने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर श्री जगदीश प्रसाद साहू प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अरमरीकला, रामस्वरूप सिन्हा जी सुपरवाइजर,  यशवंत कुमार प्रभारी प्रबंधक, राकेश साहू , श्रीमती मोहनी साहू , राहुल साहू , हेमंत साहू, इंद्रमण साहू , जोधन यादव जी एवं सभी ग्राम के वरिष्ठ किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन  जगदीश प्रसाद साहू जी ने किया और आभार यशवंत साहू प्रभारी प्रबंधक ने किया।

   बालोद जिला ब्यूरो चीफ विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों