सांकरा (क) सोसायटी में यशवंत सिन्हा ने संभाला प्राधिकृत अधिकारी का पदभार।
बालोद सजग प्रहरी। बालोद जिला अंतर्गत बालोद विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति सांकरा (क) में भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने संभाला प्राधिकृत अधिकारी का पदभार। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक प्रकाश सिंघालिया सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर आत्मा राम साहू , कर्मचारी भूपेश कुमार देवांगन, दामोदर प्रसाद साहू, हंसमुख दास मानिकपुरी, बोधी राम राम पटेल कृषक गण लिनेश कुमार साहू, चंद्रहास नेताम, लोमेश नेताम, नेहरू ठाकुर, दिनेश सिन्हा तथा उपस्थित किसानों ने गुलाल लगाकर श्री सिन्हा जी का स्वागत किया। वहीं उपस्थित अन्य किसानों ने भी श्री सिन्हा जी को तिलक लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। सेवा सरकारी समिति सांकरा (क) में श्री सिन्हा जी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किए जाने से क्षेत्र के किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया है।
अवगत हो कि श्री यशवंत सिन्हा जी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता है जिन्होंने क्षेत्र के लोगों एवं किसानों के हित में कई विशेष उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके सक्रियता तथा जन सेवा को देखते हुए राज्य सरकार ने सेवा सरकारी समिति सांकरा (क) में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति की है। क्षेत्र के किसानों ने श्री सिन्हा जी पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे किसानों के समस्याओं को मुखरता के साथ शासन प्रशासन के समक्ष रखकर उनके निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। वहीं श्री सिन्हा जी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की हर समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने का प्रयास करूंगा तथा किसान हित में मुझसे जो बन पड़ेगा पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ा रहूंगा। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक प्रकाश सिंघालिया ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
