सेवा सरकारी समिति गुरूर में प्राधिकृत अधिकारी हितेश्वर श्याम ने किया पदभार ग्रहण।
बालोद (सजग प्रहरी)। बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के सेवा सहकारी समिति गुरूर में वरिष्ठ भाजपा नेता हितेश्वर श्याम ने प्राधिकृत अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष ईशा प्रकाश साहू, ग्राम पंचायत कोलिहामार के सरपंच लेखक चतुर्वेदी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष पन्ना लाल साहू सहित किसान फगुवा राम, राम कुमार, केसर सिंह, मदन मोहन, दुष्यंत साहू के अलावा भारी संख्या में कृषक गण उपस्थित थे। जहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ने प्राधिकृत अधिकारी हितेश्वर श्याम को शपथ ग्रहण करवाया। तत्पश्चात प्रभारी प्रबंधक संत राम श्रवण सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर श्रवण कुमार साहू , कर्मचारी धनंजय सिन्हा , राजेश साहू , लक्ष्य कुमार साहू, चंद्र शेखर साहू ने प्राधिकृत अधिकारी का गुलाल लगाकर स्वागत किया। साथ ही उपस्थित अन्य किसानों ने भी श्री श्याम जी को तिलक लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। सेवा सरकारी समिति गुरूर में श्री श्याम जी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किए जाने से क्षेत्र के किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया है।

अवगत हो कि श्री हितेश्वर श्याम जी वरिष्ठ भाजपा नेता है जिन्होंने क्षेत्र के लोगों एवं किसानों के हित में कई विशेष उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी सक्रियता तथा जनसेवा के कार्यों को देखते हुए राज्य सरकार ने सेवा सरकारी समिति गुरूर में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति की है।
इस अवसर पर श्री हितेश्वर श्याम जी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की हर समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने का प्रयास करूंगा तथा किसान हित में मुझसे जो भी बन पड़ेगा पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ा रहूंगा। इस अवसर पर प्रभारी प्रबंधक संत राम श्रवण ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
बालोद जिला ब्यूरो चीफ विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट
