आयुर्वेद की जानकारी एवं प्रचार, प्रसार बाबत मोहारा में लगाया गया शिविर।
बालोद (सजग प्रहरी)। बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड के ग्राम मोहारा में मासिक स्वास्थ्य एवं जन जागरण शिविर का आयोजन शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय अरमरीकला एवं ग्राम पंचायत मोहारा के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निजी चिकित्सा संघ रायपुर, अध्यक्षता श्रीमती जोहनी साहू सभापति ग्राम पंचायत मोहारा एवं विशेष अतिथि बोध राय हिरवानी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत मोहारा, केशव राम धनकर अध्यक्ष सेवा सरकारी समिति मोहारा, सूखित राम नायक पूर्व गोठान समिति अध्यक्ष मोहारा, मोहन बंजारे वरिष्ठ नागरिक के कर कमलो से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर शिविर के प्रभारी डॉ एम सी बंजारे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी शासकीय आयुर्वेद औषधालय अरमरीकला एवं डॉ प्रियंका ठाकुर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी शासकीय आयुर्वेद औषधालय हल्दी ने आयुर्वेद के बारे में पूरी जानकारी दिया और इस आधुनिक युग में सभी से निवेदन किया कि आयुर्वेद का उपयोग करें और अपने शरीर को स्वस्थ रखें।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ हरिकृष्ण गंजीर ने कहा बंजारे जी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया जो ग्राम मोहारा में शिविर लगवाये और सभी वरिष्ठ जनों से निवेदन किया गया की आयुर्वेद का उपयोग करें और अपने शरीर को स्वस्थ रखें क्योंकि आजकल खान पान इतना बिगड़ चुका है जिनके कारण हर व्यक्ति के शरीर में शुगर बीपी हाई हो रहा है और बीमार पड़ रहे हैं इसके कारण आप सभी से निवेदन है कि आप आयुर्वेद का उपयोग करें और अपने शरीर को स्वस्थ रखें और जीवन को धन्य बनाएं।
इस अवसर पर राजेश कुमार चुरामन साहू श्री नीलकमल जी श्रीमती किरण साहू श्री तोरण लाल यादव एवं ग्राम के समस्त वरिष्ठ जन उपस्थित थे इस कार्यक्रम में लगभग 200 मरीजों ने इलाज करवाया है और शिविर का लाभ लिया इस कार्यक्रम का संचालन शिविर के अधिकारी ने किया और कार्यक्रम का आभार श्री श्रीमती प्रियंका ठाकुर ने किया
प्रदेश ब्यूरो विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट
