भर्रीटोला सोसायटी में तुलसी राम आलेंद्र ने संभाला प्राधिकृत अधिकारी का पदभार।

0
Share this news

बालोद (सजग प्रहरी)।   बालोद जिला अंतर्गत डौंडी विकास खण्ड के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति भर्रीटोला में भाजपा नेता तुलसी राम आलेंद्र ने संभाला प्राधिकृत अधिकारी का पदभार। इस अवसर पर प्रभारी प्रबंधक हेमंत कुमार गवर्ना, कम्प्यूटर ऑपरेटर महावीर वैष्णव , सहायक लिपिक धर्मेन्द्र सोनबोईर, कर्मचारी सुनील देवहारी, उमेन्द्र कुमार गौर सहित धान बेचने सोसायटी पहुंचे कृषक गणों ने गुलाल लगाकर श्री आलेंद्र जी का स्वागत किया। सेवा सरकारी समिति भर्रीटोला में श्री आलेंद्र जी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किए जाने से क्षेत्र के किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया है।


अवगत हो कि श्री आलेंद्र जी वरिष्ठ भाजपा नेता है जिन्होंने क्षेत्र के लोगों एवं किसानों के हित में कई विशेष उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके सक्रियता तथा जन सेवा को देखते हुए राज्य सरकार ने सेवा सरकारी समिति भर्रीटोला में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति की है। क्षेत्र के उत्कृष्ट किसान एवं पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र गवर्ना,  महावीर ठाकुर, रामस्वरूप यादव, जयसिंह ज्वाले, नोहर सिंह पवार ने श्री आलेंद्र जी पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे किसानों के समस्याओं को मुखरता के साथ शासन प्रशासन के समक्ष रखकर उनके निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। वहीं श्री आलेंद्र जी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की हर समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने का प्रयास करूंगा तथा किसान हित में मुझसे जो भी बन पड़ेगा पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ा रहूंगा। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक हेमंत कुमार गवर्ना ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

                प्रदेश ब्यूरो विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों