प्राधिकृत अधिकारी बड़ी सोच रखकर बड़ा काम करें – अजय चंद्राकर
अध्यक्ष बन जाना मात्र कोआपरेटिव आंदोलन नहीं, बल्कि सोसायटी बायलॉज का अध्ययन कर किसान हित में करना होगा काम।
कुरूद विधानसभा क्षेत्र के छत्तीस प्राधिकृत अधिकारियों ने एक साथ लिया शपथ।
कुरूद (सजग प्रहरी)। समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू होने के बाद धान खरीदी में पारदर्शिता बरतने तथा किसानों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले की सोसायटीयों में प्राधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति किया है। इसी क्रम में कुरूद विधानसभा में 36 प्राधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पुराना कृषि उपज मंडी प्रांगण में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन में इन सभी प्राधिकृत अधिकारियों ने शपथ ली।

अवगत हो कि सभी नव नियुक्त प्राधिकृत अधिकारीयों को प्रभात बैस ने दिलाई शपथ। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि कुरूद विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अजय चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सहकारिता नाम की चीज केंद्र स्तर पर नहीं होती थी, इसलिए इस आशय के साथ कि सहकारिता सही हाथों में जाए, सहकारिता को समझ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता मंत्रालय स्वीकृत किया (सृजन किया)। उन्होंने कहा कि यहां के सोसायटियों के प्राधिकृत अधिकारी गण सदैव बड़ी सोच रखें, बड़ा देखें, बड़ा काम करें। भाजपा सरकार की सोच “बिन सहकार नहीं उद्धार” वाली किसान हितैशी परिपाटी को आत्मसात कर उस राह पर चलकर अपनी सोसायटी का परचम दिल्ली तक फहराकर अपने क्षेत्र को सहकारिता के क्षेत्र में एक उदाहरण बनाएं। उन्होंने आगे कहा कि अध्यक्ष बन जाना ही मात्र कोऑपरेटिव आंदोलन नहीं है, बल्कि सोसायटी बायलाज का अध्ययन कर नियमानुसार किसान हित में काम करने की जरूरत है। श्री चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान पीढ़ी वह संसाधन है, जो बड़ी सोच, बड़े अवसर, और बड़ी शिक्षण क्षेत्र सृजित कर रही है जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक नया दौर लेकर आएगा। उन्होंने लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि भाजपा सरकार में 2 करोड़ 95 लाख रुपए सहकारिता को आगे बढ़ाने के लिए किसानों को सहकारिता के माध्यम से लाभ दिलाने के लिए स्वीकृत किया गया है, जैसे दुग्ध संघ, मत्स्य संघ के साथ ही साथ अन्य व्यवसाय के लिए पंजीकृत समिति का निर्माण करना। उन्होंने बेरोजगारी दूर करने के लिए भाजपा सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीति जनमानस के आर्थिक उत्थान के लिए बहुत ही अच्छी नीति साबित होगी। इस अवसर पर कार्यक्रम का अध्यक्षता कुरूद के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन सिंहा ने किया।

विदित हो कि राज्य शासन के निर्देशानुसार उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला धमतरी के द्वारा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी नियम 1962 के नियम 43 ख के उप नियम 4 (क) के प्रावधाननुसार गठित कमेटी द्वारा बोर्ड द्वारा प्रदत शक्तियों के अनुसार जिले में विभिन्न वृताकार एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में प्राधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जो निम्नानुसार है।
प्रभात बैस कुरूद , आदर्श चंद्राकर भाठागांव, चैन सिंह साहू गाड़ाडीह, बुधारू राम साहू कोडेबोड़, रामकुमार साहू चर्रा, पंकज सिन्हा सेमरा बी, कुलेश्वर चंद्राकर बगौद, रामस्वरूप साहू भखारा, नवीन गांधी मडेली, छत्रपाल बैस कोसमर्रा, कामता साहू अंवरी, नरेश ध्रुववंशी दर्रा, निराला साहू बगदेही, टेमन बंजारे थुहा, चंद्रप्रकाश साहू सिवनीकला ,थानेश्वर साहू कुहकुहा, खुबलाल साहू मंदरौद, विकास साहू कातुलबोड़, घनश्याम साहू मौंरीकला, अलख राम साहू कचना, सतीश जैन रामपुर, टुमेंद्र साहू गुदगुदा, ढालचंद्र साहू जी जामगांव, नंदकुमार साहू गातापार, जीवन साहू दरबा, हेमंत साहूकार करगा, खिलावन साहू चिवरी, दिलीप चक्रधारी कोकड़ी, भोलाराम साहू जुंगदेही, चैनेश्वर साहू परखंदा, डारेंद्र साहू चंदना, हेमंत साहू भेंडरी, संतोष सोनी मेघा, गोपाल राम साहू करेली बड़ी, रामआसरा साहू कुंडेल, राजेश कुमार साहू खिसोरा। अवलोकनीय है कि सहकारिता के क्षेत्र में नेतृत्व को लेकर इस बार साहू समाज को सर्वाधिक प्राथमिकता दिया गया है।

इस अवसर पर क्षेत्र के किसान बंधुओं की भीड़ रही कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमलेश ठोकने, एलपी गोस्वामी, पंकज सिंहा, नारायण गोस्वामी, चंद्रशेखर चंद्राकर, ज्योति चंद्राकर, भानू चंद्राकर, रविकांत चंद्राकर, निर्मल चंद्राकर, गौकरण साहू, कृष्णकांत साहू, कुलेश्वर चंद्राकर, लोकेश्वर सिंहा ,झागेश्वर ध्रुव, दीपक बैस, मालक राम साहू ,ओसा राम साहू, आदर्श चंद्राकर, देवकीआशा रात्रे, आनंद यदु, पुष्प लता देवांगन, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं किसान बंधु उपस्थित थे।

वृहत्ताकार कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित कुरूद पंजीयन क्रमांक 660 के प्राधिकृत अधिकारी नव नियुक्त (अध्यक्ष) प्रभात बैस किसान पुत्र है, उनकी शिक्षा एम काम, एम ए हिंदी, पी जी डी सी ए, बी पी एंड डिप्लोमा इन कोऑपरेटिव मैनेजमेंट है ऐसे डिप्लोमा धारी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति कुरूद सोसाइटी के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। इस नियुक्ति पर बधाई देने वालों में शेखर चंद्राकर, दीपक चंद्राकर दीपक चंद्राकर, त्रिलोचन प्रसाद बांस्कर, रमाकांत सेन, हरिश्चंद्र मंडावी, बसंत ध्रुव, गोकुलेश सिन्हा, निरंजन सिन्हा ,सत्य प्रकाश सिन्हा, समारू सिन्हा सहित सैकड़ो लोगों ने बधाई दी है।

नवनियुक्त अध्यक्ष प्रभात बैस ने पत्रकारों के प्रश्न के जवाब में कहा कि वर्ष 2007 में सहकारिता के सदस्य बनने के बाद मतदान करने का अधिकार मिला। मैं लगातार संगठन में काम करता रहा हूं जिसके चलते आज मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं। मेरा सोच है कि किसानों की जो भी समस्याएं है उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा साथ ही भुगतान की प्रक्रिया को भी सरल बनाएंगे तथा किसान सदन का निर्माण करने का प्रयास करेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार गोकुलेश सिन्हा एवं बसंत ध्रुव की रिपोर्ट
