आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोबा में ढाल सिंह देशमुख ने तथा खूब लाल देशमुख ने पापरा में प्राधिकृत अधिकारी का किया पदभार ग्रहण।

0
Share this news

Υबालोद (सजग प्रहरी)।  बालोद जिला अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोबा में डौंडीलोहारा विकास खण्ड के वरिष्ठ भाजपा नेता ढाल सिंह देशमुख ने तथा सेवा सहकारी समिति पापरा में गुण्डरदेही विकास खण्ड के वरिष्ठ भाजपा नेता खूबलाल देशमुख ने तथा 

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पोंडी में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री चमन लाल साहू ने   सेवा सहकारी समिति सांकरा (ज) में बालोद जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता सहकारिता के जानकार श्री छगन देशमुख ने क्षेत्र के भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कृषक गणों की उपस्थित में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोबा के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा नेता एवं विभिन्न सोसायटियों के प्राधिकृत अधिकारी द्वय श्री संजय दुबे दुधली, श्री चेतन देवांगन कोचेरा (दुपचेरा), श्री सुरेश देशमुख बड़गांव (पार्री), श्री प्रकाश जैन संबलपुर सहित क्षेत्र के प्रगतिशील किसान श्री ढाल सिंह साहू कोबा, श्री चैन सिंह निर्मलकर खैरा, श्री संतोष कुमार साहू कुम्हालोरी, श्री दिलीप कुमार कोसमा कोबा, श्री रमेश कुमार हरदेल कुम्हालोरी, श्री बीरेंद्र कुमार हरदेल सहित अन्य कृषक गण उपस्थित थे।


इसी प्रकार सेवा सहकारी समिति पापरा में अहि./नवागांव समिति के प्राधिकृत अधिकारी श्री ब्यास नारायण देशमुख, श्री मूलचंद मेश्राम उपसरपंच पापरा सहित वरिष्ठ कृषक गण श्री कृष्णा राम देशमुख पापरा, श्री देवशरण देशमुख पापरा, श्री राजेश कुमार देशमुख पापरा, श्री अगराहिज देशमुख पापरा, श्री नकुल सिंह देशमुख पापरा, श्री सुधरू राम साहू पापरा, श्री चिंता राम साहू बोरी उपस्थित थे।

इस अवसर पर कोबा एवं पापरा दोनों सोसायटी में प्रभारी प्रबंधक महेन्द्र कुमार देशमुख सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा समिति के समस्त कर्मचारियों ने प्राधिकृत अधिकारीयों का गुलाल लगाकर स्वागत किया। साथ ही उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों, नेताओं, किसानों ने भी प्राधिकृत अधिकारी द्वय श्री देशमुख जी को तिलक लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोबा में श्री ढाल सिंह देशमुख जी एवं सेवा सहकारी समिति पापरा में खूबलाल देशमुख जी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किए जाने से क्षेत्र के किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

अवगत हो कि श्री ढाल सिंह देशमुख एवं श्री खूबलाल देशमुख जी वरिष्ठ भाजपा नेता है जिन्होंने लगातार राजनीति तथा सहकारिता के माध्यम से क्षेत्र के लोगों एवं किसानों के हित में कई विशेष उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी सक्रियता तथा जनसेवा के कार्यों को देखते हुए राज्य सरकार ने सेवा सहकारी समिति कोबा तथा पापरा में प्राधिकृत अधिकारी के रूप में इनकी नियुक्ति की है।

इस अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी श्री ढाल सिंह देशमुख जी एवं श्री खूबलाल देशमुख जी ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की हर समस्याओं को प्राथमिकता के साथ समाधान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसान हित में संचालित हर योजनाओं का लाभ हर किसानों तक पहुंचे उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर प्रभारी प्रबंधक महेन्द्र कुमार देशमुख ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

 

       प्रदेश ब्यूरो विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों