मोहारा एवं जेवरतला में बूथ पदाधिकारियों का सर्व सहमति से किया गया चयन।
बालोद (सजग प्रहरी)। बालोद जिला अंतर्गत गुरूर विकास खण्ड में शक्ति केंद्र मोहारा के अंतर्गत बूथ क्रमांक 139 व 140 ग्राम मोहारा एवं बूथ क्रमांक 142 ग्राम जेवरतला का भाजपा प्रदेश संगठन के आहवन पर भाजपा जिला एवं मंडल के निर्देशानुसार संगठन के सबसे अंतिम सोपान बूथ स्तर का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। जहां पर मोहारा बूथ क्रमांक 139 में धर्मेन्द्र कुमार तेल्यासी एवं बूथ क्रमांक 140 में हेमलाल सिन्हा तथा बूथ क्रमांक 142 जेवरतला में खिलेशवर साहू बूथ अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी प्रकार मोहारा में पवन कुमार निषाद एवं परमेश्वर हिरवानी तथा जेवरतला में धर्मेन्द्र कुमार साहू को बूथ सचिव नियुक्त किया गया।

इस चुनाव को संपन्न करने के लिए मंडल से चूनाव प्रभारी जितेंद्र सांहड़ा, डॉ हरिकृष्ण गंजीर शक्ति केंद्र संयोजक एवं चुनाव प्रभारी बोधराय हिरवानी, सह संयोजक नीलकंठ साहू , केशव राम धनकर अध्यक्ष सेवा सरकारी समिति मोहारा, तुला राम साहू , हुमन साहू , थानू राम, हुसैन साहू , उमेश कलिहारी, भगवान साहू , नरोत्तम निर्मलकर , जगराम यादव , लखन लाल साहू, नरेंद्र कुमार साहू , यशवंत कुमार सार्वा , रामेश्वर निर्मलकर , चतुर निर्मलकर , विश्वनाथ साहू , भूषण साहू, भूपत राम साहू , दीपक अग्रवाल, ढन्गु राम हिरवानी मंत्री भाजपा मंडल गुरुर , मनीष कुमार साहू अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा मंडल गुरुर , नंद कुमार साहू संयोजक शक्ति केंद्र पलारी , लखन साहू बासीन, लखन लाल अठभैया जेवरतला, डॉ मुकेश सार्वा जी सहित सभी अतिथियों ने बूथ स्तर को मजबूत करने के लिए कहा गया चूंकि कोई भी चुनाव बूथ के कार्यकर्ताओं के बदौलत ही जीते जाते हैं। प्रभारियों ने सभी से निवेदन किया कि आप अपने बूथ को अच्छी तरह मजबूत करें और गरीब परिवारों की सहयोग करें, हर उनका दुख सुख में काम आए।

इस अवसर पर दामोदर अठभैया, परमेश्वर सांहड़ा, धनेश राम निषाद, डोमेन्द्र हिरवानी, दयाराम साहू , सदा राम साहू , अभय बनपेला , सोभलाल साहू, एवं भारतीय जनता पार्टी मोहारा एवं जेवरतला के समस्त वरिष्ठ जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
प्रदेश ब्यूरो विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट 