अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला बालोद के पदाधिकारियों ने दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि।
बालोद/सजग प्रहरी / 04/01/2025 बस्तर संभाग अंतर्गत बीजापुर जिले के मुखर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की एक भ्रष्ट ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने नृशंस हत्या कर उनके शव को सैप्टिक टैंक में छुपाकर रखा था। मुकेश चंद्राकर की हत्या से पूरे देश एवं प्रदेश के पत्रकारिता जगत में शोक का माहौल है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की इस तरह नृशंस हत्या से बालोद जिले के सभी पत्रकार स्तब्ध हैं।

आज 04 जनवरी 2025 दिन शनिवार को गुरूर नगर स्थित पंडित अटल बिहारी वाजपेई बस स्थानक के सामने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला बालोद के अध्यक्ष कृष्णा गंजीर के अगुवाई में प्रदेश सचिव विनोद नेताम, जिला महासचिव अमित मंडावी, पत्रकार नारायण टेके, पत्रकार गिरधर ठाकुर, अधिवक्ता विनेश गजेंद्र, रेख राम चौधरी, रामजी साहू सहित उपस्थित अन्य गणमान्य नागरिकों ने कैंडल जलाकर श्रंद्धाजलि अर्पित किया।
