IED ब्लास्ट से बीजापुर में हुए शहीद जवानों को हिन्दू संगठन के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि।

0
Share this news

बालोद (सजग प्रहरी)।  बालोद जिला अंतर्गत हिन्दू संगठन के सदस्यों ने पंडित अटल बिहारी वाजपेई बस स्थानक गुरूर के सामने बीजापुर में हुए IED ब्लास्ट में शहीद जवानों को कैंडल जलाकर श्रंद्धाजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकुश देवान, सुमित राजपूत, विद्या सागर गंजीर, मोनू ठाकुर, गुलाब सिंह, हिमांशु लावत्रे, कैलाश बंजारे, टीकम राम एवं सुरेश उपस्थित थे।

अवगत हो कि बस्तर संभाग के बीजापुर में फिर एक बड़ी घटना घटी है, जहां पर माओवादियों ने जवानों के एक व्हीकल को उड़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक ये नक्सली हमला कुटरु मार्ग पर घटी है। इस साल की ये बड़ी नक्सली घटना में से एक हैं। घटना छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले की कुटरु की बतायी जा रही है, ये इलाका नक्सलियों का कोर इलाका बताया जाता है।

जानकारी के मुताबिक जवान आपरेशन से लौट रहे थे, उसी दौरान माओवादियों ने जवानों की स्कॉर्पियो गाड़ी को IED ब्लास्ट से उड़ा दिया गया है। जिसमें 7 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की जा चुकी है, वहीं 8 जवान घायल हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों