जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा किसानों की समस्या जानने धान खरीदी केंद्रों का किया दौरा।

0
Share this news

बालोद (सजग प्रहरी)। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल जी 06 जनवरी को बालोद दौरे पर थे इस दौरान औराभांठा धान खरीदी केंद्र का दौरा किया गया। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला बालोद अध्यक्ष चंद्रभान साहू सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ अमित बघेल ने खरीदी केंद्रों में किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं पूछी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

3100 रूपये एकमुस्त देने का वादा कर निभाने में विफल रही सरकार–अमित बघेल
इस मौके पर किसानों ने बताया कि सरकार ने अपने वायदे के हिसाब से एक मुस्त खरीदी राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं। वर्तमान में किसानों को 2300 रू प्रति क्विंटल के दर से ही भुगतान किया जा रहा ही। किसानों ने कहा क्या यही मोदी की गारंटी है!
खरीदी केंद्रों में नियत वजन से ज्यादा तौला जा रहा किसानों का धान।

सोसायटियों में सरकार के आदेश के अनुसार धान का तौल नही हो रहा है बल्कि अधिकांश जगह निर्धारित तौल से अधिक तौला जा रहा है, साथ ही प्रति एकड़ 21 क्विटल लेने का सरकार का वादा था मगर 20.80 क्विटल ही लिया जा रहा है जो कि किसानों के साथ छलावा है। धान खरीदी केंद्रों में परिवहन में भी दिक्कत है, समय मे धान का उठाव ना होने के कारण कई जगह समस्या बनी हुई है।
असंवैधानिक तरीके से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही सरकार
बिना किसी सरकारी आदेश के कई खरीदी केंद्रों में किसानों से सहमति पत्र भी भरवाया जा रहा है कि ज्यादा तौल में किसानों को कोई दिक्कत नहीं है!गैरवाजिब तरीके से छत्तीसगढ़ के भोले भाले किसानों को लूटने का षडयंत्र बदस्तूर जारी है। अगर यही स्तिथि रही तो जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एक बड़े किसान आंदोलन को जन्म देगी।
किसान बड़ा या सिस्टम की कार्यप्रणाली?
बघेल जी ने कहा कि 21 क्विं. धान खरीदी का वादा कर किसानों से 20 किलो धान कम खरीदी कर रहा है जिसका कारण तकनीकी (कंप्यूटर सिस्टम) को बताया जा रहा जिससे किसानों का लेना देना नहीं है अपितु सरकार को सिस्टम सुधारने की जरूरत है। बघेल जी ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा किसानों को रकबा सरेंडर करने कहा जा रहा है। क्या इस सरेंडर रकबे का सीधा फायदा राइस मिलर को पहुंचाने का षडयंत्र तो नहीं है? सवाल बड़ा है कि इस मंशा के पीछे भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है।
मजबूत एवं स्वस्थ क्षेत्रीय राजनिनितिक पार्टी का विकल्प देने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रतिबद्ध।
आज आम जन मानस की चाहत है कि छत्तीसगढ़ में ऐसा तीसरा विकल्प बने जो मूल छत्तीसगढ़िया समाज के पैमाने पर खरा उतरे। आप लोगों को विदित हो कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने 2023-24 के विधानसभा चुनाव में अपना हाथ आजमाया था और केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल खुद धरसींवा विधानसभा से उम्मीदवार थे अमित बघेल का कहना है कि क्षेत्रीय मुद्दों को उजागर कर छत्तीसगढ़ में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी छत्तीसगढ़ की राजनीतिक समीकरण जरूर बदलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों