समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसानों को शोषण मुक्त व्यवस्था देने के सवाल पर चुप्पी साध गए मुख्यमंत्री।

0
Share this news

सजग प्रहरी/09 जनवरी 2025

बुधवार दिनांक 08 जनवरी 2025 को प्रदेश के मुख्यमंत्री बिष्णुदेव साय का बालोद जिले के ग्राम जुंगेरा आगमन हुआ था, जहां पर भाजपा जिला कार्यालय का लोकार्पण किया गया साथ ही कथित तौर पर 141 करोड़ रुपए की जिले के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भी भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं मुख्यमंत्री बिष्णुदेव साय ने “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” कहते हुए अपनी सरकार की खूब गुणगान किया। लेकिन प्रेस वार्ता में जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे धान खरीदी में किसानों का किए जा रहे शोषण के सवालों का जवाब नहीं दे पाए तथा जवाब दिए बिना ही आगे निकल गए। किसानों को शोषण मुक्त व्यवस्था देने के संबंध में पूछे गए पत्रकारों के सवालों पर मुख्यमंत्री के द्वारा चुप्पी साध कर चलते बनने से जिले के किसानों में मायूसी एवं सरकार के खिलाफ नाराजगी देखने को मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के अधिकांश सोसायटियों में कुछ भ्रष्ट किस्म के लोगों के द्वारा शासन द्वारा निर्धारित मापदंड से भी अधिक धान तौलकर किसानों का लगातार शोषण किया जा रहा है, जिसकी कुछ किसानों ने लिखित में बालोद कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावाल को शिकायत किया है, लेकिन किए गए शिकायत को लगभग पखवाड़ा बीत जाने के उपरांत भी मामले की जांच किए जाने की जानकारी शिकायत कर्ताओं को उपलब्ध नहीं है। जिसके चलते शोषण कर्ताओं का हौसला बुलंद है तथा किसान लगातार लुटे जा रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री महोदय का हमने बनाया है हम ही संवारेंगे की परिकल्पना कैसे साकार होगी? 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों