वन्दे मातरम् परिवार समिति ने स्वामी विवेकानंद जयंती में किया कुरूद के अटल आवास के नागरिकों का सम्मान।

0
Share this news

धमतरी/कुरूद (सजग प्रहरी)। वन्दे मातरम् परिवार समिति पिछले 15 वर्षों से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाते आ रही है, इस पुण्य अवसर पर वन्दे मातरम् परिवार विभिन्न आयोजनों से लेकर अनेकों सम्मान कार्यक्रम आयोजित किये है। उसी कड़ी में इस बार भी स्वामी जी के जयंती में कुरूद स्थित अटल आवास के समस्त 102 परिवार के नागरिकों का वन्दे मातरम् परिवार की ओर से शाल-श्रीफल एवं नुतन वर्ष के कलेण्डर के साथ नागरिकों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत कुरूद की पूर्व अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने स्वामी जी के जयंती पर उपस्थित जन समुदाय सहित समस्त क्षेत्र वासियों को मंगलकामनाएँ प्रेषित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अटल आवास के नागरिकों को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि नगर पंचायत कुरूद पूर्व मे मेरे अध्यक्षीय कार्यकाल मे कुरूद विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चन्द्राकर चन्द्राकर के द्वारा स्वीकृत महत्वाकांक्षी योजना को केंद्र सरकार से आप सबके लिए कुरूद जैसे छोटे शहर में सबसे पहले आवास दिलाने का प्रयास किये है। कुरूद मे यह गरीब परिवार के लिए सबसे सुंदर कालोनी है, किंतु वर्तमान के पदाधिकारियों ने इसकी कोई सुध नहीं ली और आज भी हमने आज से 12 वर्ष पहले जैसा सौंपा था आज भी वैसे ही है। विष्णु देव के सुशासन में और अजय के विकास रथ से इस कालोनी को हमने बनाया है और हम ही इस कालोनी को सँवारेंगे। आज वन्दे मातरम् परिवार ने इस शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी एवं भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आप सबका सम्मान किये है। इसके लिए वन्देमातरम परिवार का कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ।

इस पुण्य अवसर पर वन्दे मातरम् परिवार के मुखिया भानु चन्द्राकर जी ने स्वामी जी के जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारी संस्था जागृत संस्था है जो पिछले 15 वर्षों से स्वामी जी को आदर्श मानकर सदैव जनकल्याण के लिए कार्य करते आ रही है। जिसमें मुख्य रूप से एम्बुलेंस सेवा, गरीब परिवारों को शवदाह के लिए तीन क्विंटल निःशुल्क लकड़ी दान, गरीब परिवारों को शादी-मृत्यु भोज कार्यक्रम एवं विभिन्न आयोजनों के लिए निःशुल्क टेंकर-बर्तन उपलब्ध कराना, लवारिश लाश को सद्गति प्रदान करना, खेल-शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्रों के लिए सम्मान समारोह आयोजित करना, स्वास्थ्य क्षेत्रों में निरंतर सेवा, धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों से लेकर गरीबों की सेवा-सम्मान करना स्वामी जी के राह मे एक कदम चलने का छोटा सा प्रयास कर रहे है, जिसमें मुख्य रूप से नगर, क्षेत्र, जिलेवासी निरंतर लाभान्वित होते आ रहे है, स्वामी जी का  जंयती मनाना हमारे संस्था का उद्देश्यों मे शामिल है। आज उसी कड़ी में हमारे देश के महान विभूति को याद करते हुए अटल आवास में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किये है।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन वन्देमातरम परिवार के पदाधिकारी प्रभात बैस ने किया, इस कार्यक्रम मे कालोनी एवं नगर वासीगण सम्मिलित हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों