त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हमर राज पार्टी ने भी ठोका ताल, चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने बनी रणनीति।
छत्तीसगढ़ को खोखला कर रहे भाजपा-कांग्रेस – अकबर राम कोर्राम
लड़ेंगे और जीतेंगे नारा बोलते हुए हमर राज पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में झूम उठे हमर राज पार्टी के कार्यकर्ता।

बालोद (सजग प्रहरी)। हमर राज पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र साहू के नेतृत्व में 16 जनवरी को बूढ़ादेव शक्ति पीठ गंजपारा में बैठक आयोजित की गई। जिसमें त्रिस्तरीय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में हमर राज पार्टी के भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे। जिसमें 200 सरपंच, 40 जनपद और 10 जिला पंचायत सदस्य के पदों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हमर राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम ने कहा कि इतने कार्यकर्ता कम समय में उपस्थित होकर हमर राज पार्टी को मजबूती दी है। भाजपा और कांग्रेस घोटाला करके छत्तीसगढ़ को खोखला करने में लगे हुए हैं। उनके द्वारा छत्तीसगढ़ के खनिज संपदा का हनन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को नौकरी से निकाला जा रहा है। प्रदेश में किसी ना किसी संगठन के द्वारा सरकार के खिलाफ रोज प्रदर्शन किया जा रहा है, इसके बाद भी सरकार मामलों पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। ओबीसी का आरक्षण खत्म किया जा रहा है, चुनाव में हुए आरक्षण को लेकर हमर राज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद नागवंशी ने कहा कि बीजेपी ओ.बी.सी. का आरक्षण खत्म करने में लगे हुए हैं। जहां ओ.बी.सी. वर्ग के लोग चुनाव लड़ रहे थे वहां का सीट अब सामान्य कर दिया गया है। ओबीसी वर्ग छत्तीसगढ़ के मूल निवासी है। उनको भी उनका पूरा अधिकार मिलना चाहिए। एस.टी, एस.सी और ओ.बी.सी वर्ग का आरक्षण साजिश के तहत खत्म किया जा रहा है।
भगवान दास साहू को बनाया गया प्रदेश प्रवक्ता
बैठक में प्रदेश प्रभारी जीवराखन मरई के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष देवेंद्र साहू की अनुशंसा पर भगवान दास साहू को प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया।किशोर नाथ योगी को बालोद जिला का चुनाव प्रभारी, ओम प्रकाश साहू को जिला संगठन मंत्री, ताम्रध्वज साहू को जिला मीडिया प्रभारी, श्रीमती प्रीति बाला जोशी जिला सचिव, इंद्रपाल तुमरेकी को लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष, कुशाल सिंह मंडावी ब्लॉक उपाध्यक्ष लोहारा, मंसाराम नेताम सचिव, श्याम नेताम संगठन मंत्री ब्लॉक लोहारा, डॉ नीलेश साहू ब्लॉक सचिव डौंडी, श्रीमती खेम बाई नेताम सचिव महिला प्रभाग, राजकुमार साहू चुनाव प्रभारी दल्ली राजहरा, सोमकांत नाग चुनाव प्रभारी बालोद ब्लॉक, टंडन कावरे चुनाव प्रभारी बालोद, श्रीमती ईश्वरी मरकाम महिला अध्यक्ष जिला बालोद, होमेश साहू ब्लॉक अध्यक्ष गुरुर, मिथलेश साहू चुनाव प्रभारी गुरुर, भोजराम साहू ब्लॉक सचिव गुरूर, चुनाव प्रभारी यामन साहू ब्लॉक डौंडी का प्रभार दिया गया।

इस दौरान सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष तुकाराम कोर्राम, राष्ट्रीय सलाहकार नीपोन, हमर राज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. रावटे, प्रदेश सलाहकार यू.आर. गंगराले, राष्ट्रीय सचिव भोज राम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेश रावटे, शिवदयाल साहू, रीमा साहू, किरण कुमार देवांगन, रामबरन साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
छ. ग. प्रदेश ब्यूरो चीफ विद्या सागर गंजीर की रिपोर्ट
