शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर अखंड ज्योति कलश रथ ग्राम मोहारा पहुंचकर विभिन्न ग्रामों में किया भ्रमण।
बालोद (सजग प्रहरी)। गायत्री प्रज्ञा पीठ मोहारा मे अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से चल कर अखंड ज्योति कलश रथ परम वंदनिया माता जी एवं अखंड ज्योति दीप के शताब्दी वर्ष की भव्य समारोह की तैयारी के लिए हीरक मंडल मोहारा के अंतर्गत मोहारा, अरमरीकला, जेवरतला, मुड़पार कोसागोंदी, डांडेसरा में पुरे गांव भ्रमण कर संध्याकालीन दीप महायज्ञ मोहारा में किया गया।
इस कार्यक्रम मे अखंड ज्योति रथ के साथ आए परिजन दीनदयाल, छन्नू लाल, डॉ जे आर साहू, धनसिंग गंजीर मायाराम साहू एवं ग्रामीण परिजन उपस्थित रहे। वहीं ग्राम मोहारा में दीप महायज्ञ में भूषण लाल सार्वा, डॉक्टर डी एल गंजीर, सूखितराम नायक, डा गोपाल साहू , डॉक्टर हरिकृष्ण गंजीर, डॉ पवन गजीर, शंकर लाल साहू , भूपेश साहू, दीपक साहू, जंगलू साहू, पुनीत राम साहू, अजीत राम साहू, अनुसूईया साहू , उषा गंजीर, रेणुका गंजीर, सोनिया साहू, राजकुमारी साहू , जोहनी साहू एवं गायत्री परिवार के वरिष्ठ जन सम्मिलित हुए।
