बोड़रा निवासी प्रवीण साहू गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष के हाथों हुआ सम्मानित।

0
Share this news

बालोद /सजग प्रहरी /27 जनवरी 2025

शासन के विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारी, कर्मचारियों को अपने दायित्वों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शासन स्तर पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह जी के करकमलों से प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं सम्मानित अधिकारी, कर्मचारियों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए किए गए सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार प्रकट किया।

इस दौरान स्वास्थ्य  विभाग में सहायक ग्रेड वर्ग 02 संगणक प्रवीण कुमार साहू ने कहा कि हमने ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन किया है, जो कि हमारी जिम्मेदारी एवं कर्तव्य था। शासन स्तर पर इस तरह से सम्मान मिलने से अभिभूत हूं तथा मुझमें एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वहीं इस प्रकार के आयोजन से अन्य अधिकारी, कर्मचारियों को भी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने हेतु प्रेरणा मिलती है।


अवगत हो कि शासन स्तर पर बीस विभागों के इक्चालीस अधिकारी कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें बालोद जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दुर्गानंद के द्वितीय पुत्र प्रवीण साहू को भी उनके कर्तव्यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है।

विदित हो कि प्रवीण साहू को स्वास्थ्य विभाग में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों एवं अपीलों को अपने कर्तव्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समय सीमा में निराकृत करने के लिए सम्मानित किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों