नगर पंचायत गुरूर में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से टिकेश्वर साहू ने नामांकन दाखिल कर निकाला रैली।

0
Share this news

आज अंतिम दिन समयाभाव के चलते नामांकन के बाद रैली निकालने की मिली है जानकारी।

बालोद (सजग प्रहरी)।      नगर पंचायत गुरूर में अध्यक्ष पद के लिए युवा नेता टिकेश्वर साहू को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। टिकेश्वर साहू को अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने से उनके शुभचिंतकों एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तामेश्वर साहू एवं महामंत्री शादिक अली ने संयुक्त रूप से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने युवा नेतृत्व को आगे लाने के लिए टिकेश्वर साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है।

उन्होंने कहा कि टिकेश्वर साहू एक मिलनसार तथा इंटेलिजेंट युवा नेता हैं तथा वे राजस्व न्यायालय में दस्तावेज लेखक के रूप में लंबे समय से क्षेत्र सहित नगर के लोगों का सेवा करते रहे हैं। उनकी सक्रियता एवं मिलनसार व्यक्तित्व के चलते इस नगरीय निकाय चुनाव में वे प्रचंड बहुमत से विजयी होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे तथा नगर गुरूर का चहुमुखी विकास करेंगे।

आज दिनांक 28 जनवरी को नामांकन के आखिरी दिन टिकेश्वर साहू ने समयाभाव के दृष्टिगत पहले सभी कांग्रेस समर्थित पार्षद पद के उम्मीदवारों के साथ नामांकन दाखिल कर बस स्थानक गुरूर में विधायक कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक उपरांत रैली निकालने की मिली है जानकारी। हालांकि कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ने सोशल मीडिया में कहीं भी रैली निकाले जाने की वीडियो जारी नहीं किया है या देखने को नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर संजारी बालोद विधानसभा की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, भैय्या राम सिन्हा, सुमित राजपूत, तामेश्वर साहू, शादिक अली, दुर्गुराम सिन्हा, टोमन साहू आदि नेतागण उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों