जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 21 से सुभद्रा साहू निर्विरोध निर्वाचित।

0
Share this news

बालोद– सजग प्रहरी।बालोद जिला अंतर्गत गुरूर जनपद के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 21 से श्रीमती सुभद्रा ईशा प्रकाश साहू निर्विरोध चुनाव जीत गई। इस विजय पर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों तथा भाजपा कार्यालय में खुशी का माहौल बना हुआ है।

जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 21 में दो उम्मीदवारों भाजपा पैनल से श्रीमती सुभद्रा ईशा प्रकाश साहू एवं कांग्रेस पैनल से केशव कटेंद्र ने नामांकन दाखिल किया था। लेकिन नाम वापसी के समय कांग्रेस समर्थित केशव कटेंद्र ने सुभद्रा साहू के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया तथा मात्र सुभद्रा साहू ही एक मात्र उम्मीदवार शेष रह गई अतः वे निर्विरोध निर्वाचित हो गई। इस अवसर पर श्रीमती सुभद्रा ईशा प्रकाश साहू जी को बधाई देने का सिलसिला जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों