हमर राज पार्टी की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उपस्थिति ने बिगाड़ा भाजपा कांग्रेस का समीकरण।

0
Share this news

प्रदेश प्रवक्ता भगवान दास साहू ने संभाला हमर राज पार्टी का चुनावी मोर्चा।

बालोद/सजग प्रहरी। प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बालोद जिले के विभिन्न विकास खण्डों में हमर राज पार्टी ने भी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उम्मीदवार उतारे हैं। हमर राज पार्टी के चुनाव मैदान में उतरने से चुनावी माहौल दिलचस्प एवं रोमांचक हो चुका है। वहीं भाजपा, कांग्रेस के रणनीतिकारों को अपने समर्थित उम्मीदवारों को चुनावी फतह हासिल कराने में पसीने छूट रहे हैं तथा एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है।

हमर राज पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारीयों में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद नेताम जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम, राष्ट्रीय महासचिव विनोद नागवंशी, राष्ट्रीय सलाहकार निपोन जी ने जिले की चुनावी कमान प्रदेश प्रवक्ता भगवान दास साहू के कंधों पर सौंपा है।

जहां पर भगवान दास साहू के नेतृत्व में डौंडी विकास खण्ड में 12 जनपद सदस्य और 27 सरपंच पद पर, बालोद विकास खण्ड में 29 जनपद सदस्य एवं जिले  में 05 जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़वा रहे हैं।

चुनावी दौरे में डौंडी पहुंचे हमर राज पार्टी के राष्ट्रीय संस्थापक पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद नेताम जी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हमर राज पार्टी के बैनर तले इस बार पूरे प्रदेश में हम चुनाव लड़ा रहे हैं तथा लोग तीसरा विकल्प के रूप में हमर राज पार्टी पर भरोसा कर रहे हैं। हमें उम्मीद है इस चुनाव में हमर राज पार्टी बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करेगी तथा अधिक से अधिक संख्या में हमारे उम्मीदवार विजयी होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय संस्थापक अरविंद नेताम ने प्रदेश प्रवक्ता भगवान दास साहू का पीठ थपथपाते हुए उनके द्वारा पार्टी हित में किए जा रहे कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि बालोद जिले के इस डौंडी क्षेत्र के निवासी एक गरीब घर का लड़का बहुत कम उम्र में ही कुशलता पूर्वक इस क्षेत्र के पूरे चुनावी रणनीति को चाणक्य की भांति संभाल रहे हैं। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ दावा करते हुए कहा कि डौंडी जनपद पंचायत में अध्यक्ष इस बार हमर राज पार्टी से ही होगा। इसी प्रकार सरपंच संघ का अध्यक्ष भी हमर राज पार्टी से ही होगा तथा जिला पंचायत में जहां हम चुनाव नहीं लड़ रहे हैं वहां चाहे वह निर्दलीय हो या किसी पार्टी से हमारे बिना सहयोग के चुनाव में विजय हासिल नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि डौंडी क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है और यहां पर हमेशा दो ध्रुवीय चुनाव होता रहा है , लेकिन इस बार हमार राज पार्टी के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। तथा जैसे ही इस चुनाव में हमर राज पार्टी का खाता खुलेगा तो यह कांग्रेस का गढ़ यहां से खत्म हो जाएगा। चूंकि हमारे प्रदेश प्रवक्ता भगवान दास साहू का युवा हौसला और उनकी राजनीतिक रणनीति को समझना कांग्रेस, बीजेपी के नेता की बस की बात नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों